1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या वायरल हो रहा यह हाईवे जम्मू कश्मीर में बना है? जानें क्या असली सच्चाई

Fact Check: क्या वायरल हो रहा यह हाईवे जम्मू कश्मीर में बना है? जानें क्या असली सच्चाई

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि एनएच हाईवे 44 बनकर तैयार हो गया है और साथ में एक वीडियो भी शेयर किया गया जो कि पूरी तरह फर्जी पाया गया है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV INDIA TV Fact Check

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, इनमें से कितने सच होते हैं यह कहना थोड़ा मुश्किल होता क्योंकि हजारों फेक आईडी वाले लोग थोड़े से रीच के लिए लोगों को झूठे वीडियो परोस देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा कि श्रीनगर से दिल्ली जाने वाला हाईवे बनकर तैयार हो गया है। जो कि इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में गलत पाया गया।

क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एनएचएआईजेके नाम से यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसके कैप्शन में लिख कर दावा किया कि नया श्रीनगर से दिल्ली एनएच-44 हाईवे बनकर तैयार हो गया है। वीडियो पर दिल्ली को श्रीनगर लिखकर एक हाईवे दिखाया गया।

पड़ताल में क्या निकला?

इंडिया टीवी ने इस दावे को लेकर अपनी पड़ताल शुरू की। हमने सबसे पहले गूगल पर एनएल 44 हाईवे के नाम से सर्च किया तो हमें गूगल पर देश के सबसे लंब हाईवे के बारे में पता चला जो जम्मू कश्मीर को कन्याकुमारी तक जोड़ता है। लेकिन हमने दावे से जुड़े वीडियो से हाईवे की तस्वीर से मिलान किया तो मैच नहीं हुआ। फिर हमने वीडियो के एक ग्रैप को गूगल लेंस से सर्च किया तो हमारे सामने इस दावे की पोल खुल गई। जिसे आप यहां देख सकते हैं हमें इस वीडियो से जुड़े कई वीडियो और इमेज मिले तो हमें पता चला कि यह जम्मू कश्मीर तो छोड़िए हमारे देश भारत का ही नहीं है, बल्कि यह हाईवे चीन का डफाक्यू ग्रांड ब्रिज है जो गुजाऊ क्षेत्र में बना हुआ है। हमने थोड़ी और तफ्तीश की तो हमें इससे जुड़े मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ वीडियो भी मिले जिससे साफ हो गया कि यह दावा फर्जी है।

क्या निकला निष्कर्ष?

इंडिया टीवी फैक्ट चेक की टीम ने पाया कि दावा किया जा रहा हाईवे एनएच-44 का नहीं बल्कि चीन के एक हाईवे का है। इस कारण यह दावा पूरी तरह फर्जी है।

ये भी पढ़ें:

Fact Check: क्या हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंदाना ने कर ली है शादी? यहां जानें वायरल फोटो का सच
Fact Check: रेलवे ने तत्काल टिकट बुक करने का टाइम बदल दिया है? जानें वायरल पोस्ट का पूरा सच