A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'पूरी तरह सुरक्षित है जयपुर एयरपोर्ट, धमाकों की आवाज सुने जाने का दावा है फर्जी', PIB ने बताया

Fact Check: 'पूरी तरह सुरक्षित है जयपुर एयरपोर्ट, धमाकों की आवाज सुने जाने का दावा है फर्जी', PIB ने बताया

Fact Check: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि जयपुर एयरपोर्ट में धमाकों की आवाज सुनी गई है। ये दावा पूरी तरह फर्जी है।

जयपुर एयरपोर्ट में धमाकों की खबर है फर्जी- India TV Hindi
Image Source : X/PIBFACTCHECK जयपुर एयरपोर्ट में धमाकों की खबर है फर्जी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो वायरल हैं। इनमें से हमलों के कई वीडियो फर्जी और गलत दावों के साथ चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयपुर एयरपोर्ट के पास धमाकों की आवाज सुने जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को भारत सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने फेक बताया है।

बाड़मेर और जैसलमेर में ड्रोन हमले नाकाम

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत के कई शहरों और जिलों में ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिश की है। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी ड्रोन देखे गए हैं। भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया है। 

जयपुर एयरपोर्ट में धमाकों की आवाज सुने जाने का दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने जयपुर के एयरपोर्ट के बास धमाकों की आवाज सुने जाने का दावा करते हुए वीडियो डाला है। इस वीडियो पर रात के अंधेरे में काला आसमान दिख रहा है और धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। 

पूरी तरह सुरक्षित है एयरपोर्ट

इस गलत दावे के साथ वायरल वीडियो को साझा करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जयपुर एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है। जयपुर एयरपोर्ट पर धमाके की आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

 जयपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने भी दिया स्पष्टीकरण 

पीआईबी फैक्ट चेक में ये दावा फर्जी निकला है। इसके साथ ही पीआईबी ने कहा कि जयपुर के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है।