A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा हुआ बेनकाब, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी के नाम से वायरल वीडियो का सच आया सामने

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा हुआ बेनकाब, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी के नाम से वायरल वीडियो का सच आया सामने

Fact Check: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नाम से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने 'त्रिशूल अभ्यास' को बिहार चुनाव से पहले का राजनीतिक नाटक बताया है।

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FACT CHECK वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

Fact Check: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स  द्वारा भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक डिजिटली एडिटेड वीडियो शेयर करने का प्रयास किया गया है। इस फर्जी वीडियो में दावा किया गया है कि जनरल द्विवेदी ने कथित तौर पर कहा है कि भारतीय सेना का 'त्रिशूल अभ्यास' आगामी बिहार चुनावों से पहले राजनीतिक नाटक के अलावा और कुछ नहीं है।

PIB फैक्ट चेक में वीडियो निकला फर्जी

PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स ने दावा किया कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 'त्रिशूल अभ्यास' को बिहार चुनाव से पहले का राजनीतिक नाटक बताया है।

PIB की फैक्ट चेक के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यह वीडियो AI-जनरेटेड है और पूरी तरह से फर्जी है।

नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

पीआईबी ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार के AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो को लोगों को गुमराह करने और भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ अविश्वास पैदा करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रसारित किया जा रहा है।

PIB फैक्ट चेक ने नागरिकों को सलाह दी है कि सतर्क रहें। इस प्रकार की फर्जी सामग्री को आगे फॉरवर्ड न करें। प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

पीआईबी ने इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जनता को अनएडिटेड और असली वीडियो देखने की सलाह भी दी है।