1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: '1 जुलाई से 45 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल', पीएम मोदी की तस्वीर के साथ किया गया ये दावा, जानिए सच्चाई

Fact Check: '1 जुलाई से 45 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल', पीएम मोदी की तस्वीर के साथ किया गया ये दावा, जानिए सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल के दामों में कमी किए जाने का दावा किया गया है। इसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी ने 1 जुलाई 2025 से पेट्रोल के दामों में 45 रुपये प्रति लीटर किए जाने का ऐलान किया है। जानिए इस दावे की सच्चाई क्या है?

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA फैक्ट चेक

सोशल मीडिया के एक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई तरह के दावे किए जाते हैं। इनमें से कई दावे पूरी तरह फर्जी होते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अपने से ही वीडियो और इमेज को बनाकर अपलोड करते हैं। साथ ही इस पर अजीबोगरीब दावे भी करते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही दावों को क्रॉस चेक करके सत्यता का पता लगाती है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ऐलान किया है कि पेट्रोल 1 जुलाई से 45 रुपये प्रति लीटर में बिकेगा। ये अजीबोगरीब दावा सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म में किया गया है। एडिट शायर कुशवाहा जी (edit_shayar_kushwaha__ji) नाम से इंस्टाग्राम यूजर ने पीएम मोदी की फोटो के साथ लिखा, '1 जुलाई, 2025 को मोदी जी ने ऐलान किया है कि पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये है। लेकिन 1 जुलाई को 45 रुपये प्रति लीटर होगा।'

Image Source : Instagramवायरल हो रही पोस्ट

वायरल दावे की हुई जांच-पड़ताल

फैक्ट चेक की टीम ने इस वायरल पोस्ट की जांच की है। वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से सर्च किया गया। इस दौरान पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल को 45 रुपये किए जाने की कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। न ही सरकार या किसी एंजेसी द्वारा पेट्रोल के दामों में कमी किए जाने ऐलान किया गया।

दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर

पड़ताल के अगले क्रम में पेट्रोल की कीमतों को कीवर्ड से सर्च किया गया। इस दौरान कुछ खबरें मिली, लेकिन किसी भी खबर में पेट्रोल के दाम में 45 रुपए की बात नहीं थी। 5 जुलाई 2025 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम चेक किए गए। इसमें पेट्रोल के दाम 94.77 रुपये प्रति लीटर दिखा है। बाकी शहरों के पेट्रोल के दाम भी इसी के आसपास देखे गए।

Image Source : Googelदिल्ली में पेट्रोल के दाम

वायरल दावा पूरी तरह फर्जी

इस तरह हमारी पड़ताल में सामने आया कि पेट्रोल के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है। इसे सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ज्यादा लाइक्स पाने के लिए खुद से क्रिएट किया गया एक फर्जी दावा है।