A
Hindi News फैक्ट चेक Fact Check: क्या सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को 'रद्दी माल' कहा? जानें वायरल हो रहे इस वीडियो का सच

Fact Check: क्या सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को 'रद्दी माल' कहा? जानें वायरल हो रहे इस वीडियो का सच

Fact Check: सम्राट चौधरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'रद्दी माल' कहते हुए नजर आ रहे हैं।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi Image Source : INDIA TV फैक्ट चेक।

Fact Check: बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर नेताओं की बयानबाजी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान कई ऐसे वीडियो भी गलत दावे के साथ शेयर किए जा रहे हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'रद्दी माल' कहते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए और उन्हें 'रद्दी माल' कहते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह बयान हाल ही में दिया गया है। हालांकि, जब इस दावे का फैक्ट चेक किया गया तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल में क्या निकला?

India TV फैक्ट चेक की जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो वर्तमान का नहीं, बल्कि जुलाई 2023 का है, जब सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

वायरल दावे की पड़ताल

वीडियो के की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से जांचने पर हमें Zee Bihar Jharkhand के यूट्यूब चैनल पर 18 जुलाई 2023 को प्रकाशित एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें यही विजुअल मौजूद था। यह वीडियो तब का है जब नीतीश कुमार, बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन सरकार (आरजेडी और कांग्रेस के साथ) का हिस्सा थे। उस समय बीजेपी विपक्ष में थी और सम्राट चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

Image Source : SCREENSHOTZee Bihar Jharkhand के यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित वीडियो का स्क्रीनशॉट।

जुलाई 2023 में सम्राट चौधरी विपक्ष में थे और उन्होंने नीतीश कुमार को 'रद्दी माल' कहकर उनकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाया था। जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर राजनीतिक पलटी मारी और महागठबंधन छोड़कर NDA का दामन थाम लिया। वर्तमान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं और सम्राट चौधरी अब उनकी सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।