1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारतीय पोस्ट को तबाह करने का Fake VIDEO किया जा रहा पोस्ट, जानें क्या है इसकी सच्चाई

Fact Check: भारतीय पोस्ट को तबाह करने का Fake VIDEO किया जा रहा पोस्ट, जानें क्या है इसकी सच्चाई

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हमले की नाकाम कोशिश की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई फेक वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : PIB/X भारतीय पोस्ट को तबाह करने का चलाया जा रहा फेक वीडियो।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार देखने को मिल रही है, जिसमें वह लगातार भारत में ड्रोन भेजकर हमला करने का प्रयास कर रहा है, जिसमें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन सभी कोशिश को नाकाम करने में अब तक काफी अहम भूमिका निभाई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान की तरफ से फेक वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं ताकि लोगों में अफवाह फैलाई जा सके, इसी में उनका एक वीडियो अब सामने आया है, जो करीब 5 साल पुराना है।

भारतीय पोस्ट को तबाह करने का वीडियो निकला फेक

पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर किए जा रहे सीजफायर के लगातार उल्लंघन का जबाव भारतीय सेना की तरफ से उसी की भाषा में दिया जा रहा है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें उन्होंने भारतीय पोस्ट को तबाह करने का दावा किया है। इस वीडियो का फैक्ट चेक किए जाने के बाद पता चला कि ये पूरी तरह से फेक है। पीआईबी की तरफ से वीडियो को लेकर जानकारी दी गई कि ये वीडियो फेक है और इसे यूट्यूब में 15 नवंबर 2020 को पोस्ट किया गया था।

पाकिस्तान ने करीब 400 ड्रोन से की अब तक हमले की कोशिश

पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान कई हवाई हमले पाकिस्तान ने किए और उसके ड्रोन्स ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। जिनमें से कई को भारतीय सेना ने काइनेटिक और नॉन काइनेटिक तरीकों से मार गिराया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्रोन तुर्की निर्मित असीसगार्ड सोंगर मॉडल के थे। भारत ने भी पाकिस्तान के इन ड्रोन्स हमले का जवाब काफी शानदार तरीके से देते हुए उनके नूरखान एयरबेस पर हमला कर काफी नुकसान किया है।