A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपाइयों ने मौलाना की कर दी पिटाई! जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपाइयों ने मौलाना की कर दी पिटाई! जानिए वायरल दावे की सच्चाई

सोशल मीडिया में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक मौलाना की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना को पीटा गया है। जानिए इस वायरल दावे की सच्चाई क्या है?

वायरल वीडियो का फैक्ट...- India TV Hindi
Image Source : X/YATI_OFFICIAL1 वायरल वीडियो का फैक्ट चेक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर और अपलोड किए जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही भ्रामक वीडियो और फोटो की सत्यता की जांच करती है।

जानिए क्या हो रहा वायरल?

ऐसा ही एक वीडियो एक मौलाना को पीटे जाने से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौलाना को पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना के साथ मारपीट की है।

Image Source : X/yati_Official1वायरल हो रहा ये दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर याति शर्मा नाम की यूजर ने वीडियो में अपलोड करते हुए लिखा, 'अखिलेश यादव ने तो चुप्पी साध रखी है डिंपल यादव के अपमान पर लेकिन सपाई तो अब मौलाना लोगों को नहीं छोड़ रहे हैं भाई। आज एक और मौलाना को सपाईयों ने कूट दिया।'

30 मई, 2025 का है वीडियो

इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की गई है। इसमें सामने आया ये वीडियो मई महीने में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई समाजवादी पार्टी की एक बैठक का है। जहां आपसी विवाद के चलते पार्टी के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। पिटाई का ये वीडियो NDTV के यूट्यूब चैनल पर मिला है, जिसे 30 मई 2025 को प्रकाशित किया गया था। वीडियो में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी की एक बैठक के दौरान हुई, जहां पार्टी के नेताओं के बीच आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई।

Image Source : NDTVसपा नेताओं में आपस में मारपीट

सपा की बैठक में हुई मारपीट

इससे जुड़ी एक खबर ABP न्यूज की वेबसाइट पर भी मिली। इसमें खबर में स्पष्ट किया गया कि यह वीडियो बुलंदशहर में सपा की एक आंतरिक बैठक के दौरान हुई मारपीट का है। 

Image Source : ABPसपा नेताओं की आपस में मारपीट

फर्जी है वायरल दावा

इस तरह फैक्ट चेक में सामने आया कि वायरल वीडियो का डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो मई महीने में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई समाजवादी पार्टी की एक बैठक का है, जहां आपसी विवाद के चलते पार्टी के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ है।