A
Hindi News फैक्ट चेक Fact Check: 'नेटबैंकिंग रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने के लिए डाउनलोड करें APK फाइल', SBI के दावे के साथ वायरल हो रहा फर्जी मैसेज

Fact Check: 'नेटबैंकिंग रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने के लिए डाउनलोड करें APK फाइल', SBI के दावे के साथ वायरल हो रहा फर्जी मैसेज

ऑनलाइन ठगी के उद्देश्य से लोगों के मोबाइल पर ये मैसेज भेजा जा रहा है। जो कि पूरी तरह से फर्जी है। इस मैसेज में जरा सी भी सत्यता नहीं है। एसबीआई की ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा जाता है।

SBI के नाम पर वायरल हो रहा ये SMS- India TV Hindi Image Source : X/PIBFACTCHECK SBI के नाम पर वायरल हो रहा ये SMS

स्मार्ट फोन के जमाने में मोबाइल पर कई तरह के मैसेज भेजे जाते हैं। इन मैसेजों में दी गई जानकारी सही या नहीं, इसको लेकर हमेशा संशय बना रहता है। स्मार्ट फोन यूजर की एक गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही मैसेज के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में एक एसएमएस वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये मैसेज 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' यानी SBI का है। इंगलिश भाषा में भेजे गए इस मैसेज में लिखा गया,
'प्रिय वैल्यू कस्टमर, आपके SBI नेटबैंकिंग रिवॉर्ड पॉइंट्स (Rs 9980.00) आज ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अब REWARD ऐप इंस्टॉल करके रिडीम करें और अपने अकाउंट में कैश डिपॉजिट के जरिए अपना रिवॉर्ड क्लेम करें।
धन्यवाद
टीम - SBI'

इसके साथ ही SBI REWARD27..apk नाम से  एक लिंक भी शेयर किया गया है। ये लिंक APK फाइल का है।

SBI की ओर से नहीं भेजा जाता ऐसा मैसेज

इस तरह के वायरल हो रहे मैसेज के सत्यता की जांच इंडिया टीवी के फैक्ट चेक टीम ने की है। SBI की ओर से रिवॉर्ड्स पाने के लिए APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए मैसेज भेजा गया है, जो कि ऑनलाइन फ्रॉडगिरी करने का नया तरीका है। एसबीआई की ओर से ऐसा कोई भी मैसेज नहीं भेजा जाता है। किसी भी तरह की APK फाइल न डाउनलोड करें और न ही उस पर क्लिक करें।

न क्लिक करें लिंक पर

भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एसबीआई कभी भी SMS/WhatsApp पर लिंक या APK फाइल नहीं भेजता है। सावधान रहें कभी भी अनजान फाइलें डाउनलोड न करें या ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें

एसबीआई के नाम से वायरल हो रहा ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है। इस मैसेज को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से साइबर अपराधों की ओर से भेजा जा रहा है। जरा सी गलती आपके अकाउंट में मौजूद राशि को उड़ा देगी।