सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक की वोट चोरी के आरोप में पिटाई का दावा करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक ऑफिस के अंदर दो लोगों को पीट रहे हैं। दावा किया गया कि बीजेपी के विधायक के वोट चोरी को लेकर पिटाई कर दी गई है, हमने जब मामले की जांच की पता चला कि यह मामला काफी पुराना है और इसका अभी हाल के वोट चोरी विवाद को लेकर कोई लेना-देना नहीं है।
क्या किया गया दावा?
सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने एक क्लिप शेयर किया और दावा किया कि हरियाणा में एक विधायक को लोगों ने वोट चोरी विवाद को लेकर पीट दिया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, "वोट चोरी का एक और ट्रेंड। वोट चोर बीजेपी विधायक की पिटाई शुरू। हरियाणा की जनता हरकत में आ गई है।"
इस पोस्ट को आप
यहां,
यहां भी देख सकते हैं।
पड़ताल में क्या मिला?
क्लिप पर ध्यान देखा तो उस पर टाइम व डेट भी लिखी हुई थी, जिसमें साल 10 जुलाई 2020 की तारीख लिखी है। इससे हमें इस बात की संभावना बढ़ गई कि मामला काफी पुराना है।Image Source : x/@tirupatiparkip1INDIA TV Fact Check
इसके बाद हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को लेकर गूगल सर्च किया तो इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। जिसमें साफ तौर पर लिखा गया कि हरियाणा के मुनक में एसडीओ कार्यालय में गुंडों ने 2 लोगों को बेरहमी से पीटा। इस वीडियो को 23 जुलाई 2020 को शेयर किया गया था।
अधिक सर्च करने पर एक रिपोर्ट मिला कि हरियाणा के मुनक में बिजली विभाग के कार्यालय में हिंसक घटना के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घरौंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, "यह दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला था, हमने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
निष्कर्ष
इंडिया टीवी की पड़ताल में यह सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और इसे झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यह घटना 5 साल पुरानी यानी 2020 की है, इसका आज से या कहें वोट चोरी विवाद से कोई लेना देना नहीं है।
ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या सभी महिलाओं और बेटियों को मिल रही है 'फ्री स्कूटी'? जाने लें वायरल दावे की सच्चाई
Fact Check: कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल, पूरी तरह फर्जी है ये पोस्ट