PHOTOS: दीया मिर्जा की शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक का खूबसूरत सफर देखिए यहां

 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा और वैभव रेखी आज बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। दीया ने 6 माह पहले वैभव से शादी की थी। देखें उनकी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की खूबसूरत तस्वीरें।
1/8 Image Source : instagram/dia mirza
  बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा और वैभव रेखी आज बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। दीया ने 6 माह पहले वैभव से शादी की थी। देखें उनकी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की खूबसूरत तस्वीरें।
2/8 Image Source : instagram/dia mirza
दीया ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्में निभाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थी।
3/8 Image Source : instagram/dia mirza
  अभिनेत्री ने लिखा था कि लव एक फुल-सर्कल है, जिसे हम घर कहकर बुलाते हैं। गजब की बात यह है कि आपको घर के दरवाजे पर खटखटाने की आवाज सुनाई देती है, आप दरवाजा खोलते हैं और प्यार संग आपकी मुलाकात होती है। आपके संग अपनी इन्हीं खुशियों को मैं बांटना चाहती हूं, क्योंकि आप मेरी एक्सटेंडेड फैमिली हैं। उम्मीद करती हूं लोगों की सारी समस्याएं सुलझ जाएं, हर दिल को दर्द से राहत मिले, प्यार के जादू का अहसास हमें हर पल हो।  
4/8 Image Source : yogen shah
दीया मिर्जा  दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने रॉ मैंगों के कलेक्शन से रेड-गोल्डन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी पोलकी नेकलेस, झुमका और मांग टीका पहना। वहीं दूसरी ओर वैभव रेखी व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रही हैं। 
5/8 Image Source : instagram/diamirza
दीया ने शादी के बाद मालदीव में अपना हनीमून बनाया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की थी।  
6/8 Image Source : instagram/diamirza
 एक्ट्रेस पति वैभव और सौतेली बेटी समायरा के साथ याच पर बैठी हुई हैं। उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि समायरा, वैभव की पहली वाइफ की बेटी है।   
7/8 Image Source : instagram/diamirza
शादी के कुछ ही दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें वह मालदीव के बीच में है। एक्ट्रेस ने फ्लोरल ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं।   
8/8 Image Source : instagram/diamirza
वहीं 14 मई को दीया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अव्यान आजाद रखा है। दीया का बेटा प्री-मैच्योर हुआ है। जिसके कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।