Published : Nov 29, 2019 02:09 pm IST, Updated : Nov 29, 2019 02:09 pm IST
1/9
मुंबई: मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी की मां प्रभा रतनानी का गुरुवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थीं। सांता क्रूज़ स्थित हिंदू शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अपनी मां के करीब रहे डब्बू रतनानी बिलख कर रो पड़े। घरवालों ने मिलकर उन्हें संभाला।
2/9
डब्बू ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी।
3/9
बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया।
4/9
अपने पिता को रोता देख बेटी ने आंसू पोंछने की कोशिश की।
5/9
डब्बू रतनानी ने अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'रेस्ट इन पीस मॉम।'
6/9
बता दें कि डब्बू रतनानी फेमस फैशन फोटोग्राफर हैं।
7/9
वे अपने कैलेंडर के लिए भी मशहूर हैं, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां जुड़ती हैं।
8/9
डब्बू हर साल नए और अलग अंदाज में कैलेंडर लॉन्च करते हैं।
9/9
इस कैलेंडर के लिए डब्बू अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और करीना कपूर से लेकर कई सेलेब्स की फोटोग्राफी करते हैं।