करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ होली मनाने निकले तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें
Published : Mar 10, 2020 01:38 pm IST, Updated : Mar 10, 2020 02:48 pm IST
1/6
पूरे देश में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नन्हें नवाब तैमूर के साथ भी होली खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखे।
2/6
करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर अली खान सफेद रंग के कपड़ों में होली का त्योहार मनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिखे।
3/6
सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और हरे रंग की टोपी पहने तैमूर अली खान बेहद क्यूट लग रहे थे। वहीं, करीना भी सिंपल होने के बावजूद बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
4/6
बता दें कि तैमूर अली खान उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
5/6
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' और 'तख्त' में नज़र आएंगी।