Photos: शादी के बाद खूबसूरत अंदाज में नज़र आईं काजल अग्रवाल, यैलो साड़ी में दिखीं स्टनिंग

'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग मुंबई में सात फेरे लिए। शादी के बाद काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। पीले रंग की साड़ी में वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक पोज भी दिया है। 
हालांकि, काजल की ये फोटोज शादी से पहले की हैं। उन्होंने बताया कि इस साड़ी को चार महीने पहले लॉकडाउन यानि जून के बीच तैयार किया गया था। 
1/5 Image Source : instagram
'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग मुंबई में सात फेरे लिए। शादी के बाद काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। पीले रंग की साड़ी में वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक पोज भी दिया है।  हालांकि, काजल की ये फोटोज शादी से पहले की हैं। उन्होंने बताया कि इस साड़ी को चार महीने पहले लॉकडाउन यानि जून के बीच तैयार किया गया था। 
2/5 Image Source : instagram
काजल अग्रवाल ने पीले रंग की साड़ी के साथ इसी रंग का मास्क भी पहना हुआ है। उनके साथ पति गौतम भी मास्क पहनकर पोज दे रहे हैं। 
3/5 Image Source : instagram
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। 
4/5 Image Source : instagram
बता दें कि काजल अग्रवाल के लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है। 
5/5 Image Source : instagram
काजल और गौतम ने पिछले महीने सगाई की थी। कोरोना वायरस की वजह से दोनों की शादी सिंपल तरीके से  हुई। वेडिंग सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।