Happy B'day:कंगना की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप
Published : Mar 22, 2016 01:04 pm IST, Updated : Mar 22, 2016 06:58 pm IST
1/9
बेहद खुबसूरत और सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक कंगना राणावत आज लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं। कंगना आज अपना 28वां जन्मदिन माना रही हैं।
2/9
कंगना एक हिमाचली परिवार से हैं इनका जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हुआ था।
3/9
कंगना ने 17 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और मॉडलिंग शुरु कर दी थी।
4/9
अभिनेत्री कंगना राणावत ने हाल ही में कहा कि उनके घरवाले उन्हें अनचाही बच्ची मानते हैं।
5/9
कंगना ने दिल्ली के अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने सुप्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविन्द गौड़ के अंतर्गत अभिनय की शिक्षा प्राप्त की व उसी थियेटर की कार्यशाला में इंडिया हैबिटट सेंटर में भी भाग लिया।
6/9
कंगना अपनी मेडिकल की पढ़ाई के बारे में एक इंटरव्यू में कहती हैं कि वहां बुहत सारी प्रतियोगिता होती रहती हैं इसलिए में रात भर जागकर अपने एग्जाम की तैयारी करती थी पर मेरे दोस्त घूमते रहते थे।
7/9
कंगना कहती हैं कि वह 30 की होने से पहले वे अलग अलग देशों व स्थानों नें रहना व वहां जीना चाहती हैं। वो जीवन की लय पाने के लिए खुद के परिप्रेक्ष्य के साथ जीवन को समझना चाहती हैं।
8/9
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत को अपने अभिनय के साथ, किताबें पढ़ना, घंटो तक संगीत सुनना काफी पंसद हैं।
9/9
कंगना और रितिक ने फिल्म काइट्स और कृष में साथ में काम किया वही से इनके अफेयर्स की खबरें आने लगी। तो वही अब इनके अफेयर्स के बाद इनका विवाद काफी बढ़ गया हैं। हाल फिल हाल इनका विवाद का मामला काफी शांत हैं।