Published : Feb 17, 2020 07:44 am IST, Updated : Feb 17, 2020 07:44 am IST
1/5
12 फरवरी को शुरू हुआ लैक्मे फैशन वीक 2020 16 तारीख को समाप्त हो गया। इस ग्रैंड इवेंट में जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीया मिर्जा, सारा अली खान समेत कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती से समां बांध दिया। इस इवेंट के आखिरी दिन करीना कपूर खान ग्रीन कलर के गाउन में बेहद स्टनिंग नज़र आईं। वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नज़रे हटाना मुश्किल हो गया।
2/5
करीना कपूर खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा कहा जाता है। उनके ड्रेसिंग सेंस को कई अभिनेत्रियां भी फॉलो करती हैं।
3/5
39 साल की करीना ने जब बॉटल ग्रीन कलर का गाउन पहनकर रैंप वॉक किया तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ग्लॉसी लिप्स के साथ कंप्लीट किया।
4/5
करीना नीट बन और बिना किसी ज्वैलरी के बेहद स्टनिंग और ग्लैमरस लग रही थीं।
5/5
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ नज़र आएंगी।