बेहतरीन क्रिकेटर, इंजीनियरिंग के बाद चुनी एक्टिंग, 'मक्खी' बन मचा दिया था बवाल, ये है असली नाम?

सुदीप 2 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें 'हुच्चा', 'नंदी', 'किच्चा', 'स्वाति मुथू', 'माई ऑटोग्राफ' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले सुदीप 2013 से टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' कन्नड़ भी होस्ट कर रहे हैं।

एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और टीवी होस्ट... किच्चा सुदीप कन्नड़ इंडस्ट्री का ही नहीं बॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुके हैं। यही वजह है कि सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी किच्चा सुदीप काफी पसंद किए जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में अब तक किच्चा सुदीप ने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।
1/7 Image Source : instagram
एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और टीवी होस्ट... किच्चा सुदीप कन्नड़ इंडस्ट्री का ही नहीं बॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुके हैं। यही वजह है कि सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी किच्चा सुदीप काफी पसंद किए जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में अब तक किच्चा सुदीप ने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।
2/7 Image Source : instagram
किच्चा सुदीप 2001 से लेकर 2003 तक, लगातार तीन सालों तक सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते स्टार बने। आज किच्चा सुदीप का जन्मदिन है। अभिनेता आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए उनके बर्थडे पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
3/7 Image Source : instagram
किच्चा सुदीप का जन्म 2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा में एक कन्नड़ फैमिली में हुआ था। किच्चा सुदीप एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, जिसके चलते वह हमेशा से फाइनेंशियली मजबूत रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी कन्नड़ फिल्मों से की।
4/7 Image Source : instagram
उन्होंने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यही नहीं, वह क्रिकेट में भी काफी शानदार थे। कॉलेज के दिनों में सुदीप यूनिवर्सिटी स्तर पर क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में उनका रुझान एक्टिंग की तरफ होने लगा और फिर उन्होंने क्रिकेट छोड़ एक्टिंग का रुख कर लिया।
5/7 Image Source : instagram
किच्चा सुदीप ने एक टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 2001 में उन्हें कन्नड़ फिल्म हुच्चा से फिल्मों में कदम रखने का मौका मिला। फिर उन्होंने नंदी और स्वामी मुथ्यम जैसी फइल्में कीं और ये तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। इन्हीं फिल्मों के लिए किच्चा सुदीप को लगातार तीन साल तक बेस्ट कन्नड़ एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
6/7 Image Source : instagram
साल 2008 में किच्चा सुदीप ने फूंक से बॉलीवुड डेब्यू किया। रामगोपाल के निर्देशन में बनी फिल्म से वह हिंदी सिनेमा का भी जाना-माना नाम बन गए। इसके बाद वह फूंक 2 और रक्तचरित्र जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। वह 2019 में सलमान खान की दबंग 3 में भी विलेन के रोल में दिखाई दिए थे।
7/7 Image Source : instagram
किच्चा सुदीप का असली नाम सुदीप संजीव है, लेकिन वे अपने नाम के आगे किच्चा लगाते हैं। इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, वह अपनी फिल्म हुच्चा के चलते अपने नाम के आगे किच्चा लगाते हैं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम किच्चा था और इस फिल्म के बाद से अभिनेता अपने नाम के आगे किच्चा लगाने लगे।