बेटे को लेकर अर्जुन कपूर संग लंच डेट पर गईं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें
Published : Feb 18, 2019 10:45 am IST, Updated : Feb 18, 2019 11:15 am IST
1/4
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसस में से हैं जो अपनी स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं लेकिन इन सब के बावजूद मलाइका आजकल अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती है। जी हां मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया है और जैसा कि आप देख रहे हैं कि दोनों आजकल साथ में घूमते नजर आते हैं।
2/4
मलाइका अपने इकलौते बेटे अरहान और अर्जुन के साथ लंच डेट पर गई थी। इस दौरान तीनों ही कैजुअल लुक में नजर आए थे। बता दें कि मलाइका ने ब्ल्यू डेनिम के साथ सफेद रंग की सूती कमीज पहनी हुई थी और सनग्लास सहित फेडोरा हैट भी पहनी हुई थी। वहीं, अर्जुन कार्गों पेंट और काले रंग की प्रिंटिड टी-शर्ट और कैफ पहने हुए थे। अरहान की बात करें तो गहरे नीलें रंग की टी-शर्ट और काली पेंट पहनी हुई थी। रेस्टोरेंट से बाहर आते वक्त अर्जुन के फैन ने उनके संग सेल्फी ली तो वहीं, मलाइका ने भी पैपाराजी को देख हंसते हुईं कार में बैठ गईं।
3/4
अर्जुन और मलाइका डिनर डेट के लिए एक होटल में पहुंचे थे जहां मलाइका उनके काफी नजदीक नजर आई थीं। इस साल दोनों के शादी करने की भी खबर है। हाल में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसके नीचे मलाइका ने एक बेहद खूबसूरत कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया था।
4/4