अस्पताल के बाहर नज़र आईं सायरा बानो, देखिए Photos
Published : Jul 04, 2021 02:52 pm IST, Updated : Jul 04, 2021 02:52 pm IST
-
Image Source : yogen shahबॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो को रविवार को खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। बता दें कि इसी हॉस्पिटल में दिलीप कुमार एडमिट हैं।
- Image Source : yogen shah
बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
- Image Source : yogen shah
अभिनेता को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में मंगलवार को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था ।
- Image Source : yogen shah
अस्पताल के एक सूत्र के अनुसार कुमार की सांस लेने की समस्या अब नियंत्रण में है।
- Image Source : yogen shah
दिलीप कुमार ने पांच दशक के अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'मुगल इ आजाम' , देवदास, नया दौर एवं राम और श्याम शामिल है । बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार 1998 में किला फिल्म में दिखे थे।