Birthday Special: 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा की दिल जीत लेने वाली तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म दबंग से कदम रखा था। सोनाक्षी का किरदार रज्जो सभी को बहुत पसंद आया था।
1/7 Image Source : INSTAGRAM/aslisona
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म दबंग से कदम रखा था। सोनाक्षी का किरदार रज्जो सभी को बहुत पसंद आया था।
2/7 Image Source : INSTAGRAM/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा का वजन बॉलीवुड में कदम रखने ने पहले लगभग 90 किलो था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने शरीर पर बहुत काम किया और 30 किलो के करीब वजन कम किया था। 
3/7 Image Source : INSTAGRAM/aslisona
सलमान खान ने सोनाक्षी को अपनी फिल्म में लॉन्च करने से पहले वजन कम करने की सलाह दी थी। साथ ही बहुत मोटिवेट किया था। इस प्रोत्साहन के बाद ही सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कदम रखने की ठान ली थी।
4/7 Image Source : INSTAGRAM/Aslisona
सोनाक्षी एक्ट्रेस से पहले बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर बॉलीवुड में कदम रख चुकी थीं। उन्होंने 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रुप में काम किया था।
5/7 Image Source : INSTAGRAM/Aslisona
सोनाक्षी ने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है।
6/7 Image Source : INSTAGRAM/Aslisona
दबंग के अलावा सोनाक्षी राउड़ी राठौर, आर राजकुमार,बुलेट राजा, खानदानी शफाखाना, हॉलीडे, तेवर, मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
7/7 Image Source : INSTAGRAM/Aslisona
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर आईं थी। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज हुई थी। दबंग 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।