अनुराग कश्यप का फेवरेट नेपो किड कौन? सारा-जाह्नवी नहीं... डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस का लिया नाम

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से हैं और अब अभिनय में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। अनुराग कश्यप बॉलीवुड छोड़ अब साउथ सिनेमा का रुख कर चुके हैं, जहां वह एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा हैं। हालांकि, अनुराग कश्यप बीच-बीच में बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं।
1/7 Image Source : Instagram
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से हैं और अब अभिनय में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। अनुराग कश्यप बॉलीवुड छोड़ अब साउथ सिनेमा का रुख कर चुके हैं, जहां वह एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा हैं। हालांकि, अनुराग कश्यप बीच-बीच में बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं।
2/7 Image Source : Instagram
अब हाल ही में अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के अपने फेवरेट स्टारकिड के बारे में भी बताया। अनुराग कश्यप ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी जैसे सेलेब्स को अपना पसंदीदा नेपो किड बताया। इस बीच उन्होंने एक और नाम लिया, जिसने सबको चौंका दिया। अनुराग कश्यप ने किसका नाम लिया, चलिए जानते हैं।
3/7 Image Source : Instagram
अनुराग कश्यप ने 'द जगरनॉट' से बात करते हुए अनन्या पांडे को भी अपना फेवरेट नेपो किड बताया और साथ ही साथ उनके करियर ग्राफ के बारे में भी बात की और अनन्या के काम और चुनाव की तारीफ की।
4/7 Image Source : Instagram
अनन्या पांडे के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा- 'मुझे लगता है कि वो समझ गई हैं। मुझे लगता है, जब एक इंटरव्यू में सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था कि हमारी स्ट्रगल वहां खत्म होती है, जहां से आपकी शुरू होती है तो अनन्या ने इस बात को बहुत पर्सनली लिया था। इसके बाद से ही उनके अंदर कुछ बदल गया। उनमें बहुत बदलाव आया है।'
5/7 Image Source : Instagram
अनुराग कश्यप ने आगे कहा- 'उसके बाद, मैंने उनकी खो गए हम कहां, गहराईयां और CTRL देखी। उनके अंदर कुछ तो बदल गया और उन्होंने खुद को पा लिया, या फिर वो अपने आप को पाने के रास्ते में हैं। लेकिन, जो भी हो, वो अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने करियर में रिस्क ले रही हैं और काफी मैच्योर हो गई हैं। वो एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वह दूसरों की तरह सेफ नहीं खेल रहीं।'
6/7 Image Source : Instagram
'मुझे लगता है कि स्टारकिड्स से ज्यादा समस्या पेरेंट्स के साथ है। क्योंकि, वो बच्चों को खुद की च्वॉइस से काम नहीं करने देते। बच्चों की सुरक्षा के लिए एक पेरेंटल इंक्सटिंक्ट आ ही जाता है कि मैं अपने बच्चों की सुरक्षा करूंगा और उन्हें एक सफल करियर दूंगा, क्योंकि मुझे चीजें बेहतर पता हैं। यहीं से समस्या शुरू होती है।'
7/7 Image Source : Instagram
बता दें, साल 2019 में राजीव मसंद के सात राउंडटेबल के दौरान अनन्या पांडे ने कहा था- 'मुझे लगता है कि हर किसी का अपना स्ट्रगल होता है।' इसके जवाब में सिद्धांत ने कहा था- 'हर किसी का अपना स्ट्रगल होता है, लेकिन फर्क इतना है कि जहां हमारा स्ट्रगल खत्म होता है, वहां से इनके स्ट्रगल की शुरुआत होती है।'