Maruti Suzuki की इस प्रीमियम कार को मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग, जानें किसने दी और कितनी है कीमत

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की प्रीमियम, मजबूत हाइब्रिड यूटिलिटी कार INVICTO को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।
1/6 Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की प्रीमियम, मजबूत हाइब्रिड यूटिलिटी कार INVICTO को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।
2/6 Image Source : BHARAT NCAP
मारुति सुजुकी इनविक्टो के अल्फा+ 7STR और जेटा+ 8STR वैरिएंट को क्रैश टेस्ट में परखा गया, जिसमें एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
3/6 Image Source : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी के सेफ्टी फोकस पोर्टफोलियो को और मज़बूती देती है, जिसमें पहले से ही नई Dzire और VICTORIS शामिल हैं।
4/6 Image Source : BHARAT NCAP
Maruti INVICTO एक प्रीमियम स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV है जिसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड लगे हैं। यह कार स्टाइल और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत ₹24.97 लाख से लेकर ₹28.70 लाख है।
5/6 Image Source : BHARAT NCAP
Bharat NCAP भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है, जो नई कारों की सुरक्षा का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर करता है। इसमें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, चाइल्ड सेफ्टी, और सेफ्टी फीचर्स जैसे मानकों पर गाड़ियों की रेटिंग दी जाती है।
6/6 Image Source : Maruti Suzuki
Maruti INVICTO में सेफ्टी के लिए डायनामिक गाइडलाइन्स वाला 360° व्यू कैमरा, ई-कॉल बटन के साथ सुजुकी कनेक्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक पावर ब्रेक मौजूद है।