निसान की Magnite हुई ₹1 लाख तक सस्ती, Lexus ने भी ₹20.8 लाख तक सस्ती कीं गाड़ियां, GST 2.0 का असर

निसान मोटर इंडिया ने सोमवार को जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि संशोधित मूल्य 22 सितंबर, 2025 को या उसके बाद की सभी डिलीवरी पर लागू होंगे, जो नवरात्रि के पहले दिन से मेल खाती है। हालांकि, ग्राहक

निसान मोटर इंडिया ने सोमवार को जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि संशोधित मूल्य 22 सितंबर, 2025 को या उसके बाद की सभी डिलीवरी पर लागू होंगे, जो नवरात्रि के पहले दिन से मेल खाती है। हालांकि, ग्राहक देश भर में सभी अधिकृत निसान डीलरशिप पर नई कीमतों पर तुरंत बुकिंग शुरू कर सकते हैं।
1/5 Image Source : आधिकारिक वेबसाइट

2/5 Image Source : आधिकारिक वेबसाइट
लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेक्सस इंडिया ने भी सोमवार को अपने पूरे उत्पाद रेंज की कीमतों में 20.8 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा कर दी ताकि ऑटोमोबाइल पर जीएसटी दर में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके।
3/5 Image Source : आधिकारिक वेबसाइट
लेक्सस इंडिया ने एक बयान में कहा कि संशोधित कीमतें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगी। जीएसटी दर में बदलाव को "ऐतिहासिक सुधार" बताते हुए, लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष हिकारू इकेउची ने कहा कि कंपनी भारत में अपने ग्राहकों को जीएसटी दर में कटौती का पूरा लाभ दे रही है।
4/5 Image Source : Freepik
कंपनी ने कहा कि यह पहल सुगमता को बढ़ाती है और लग्जरी मोबिलिटी क्षेत्र में अधिक विश्वास पैदा करती है। संशोधित कीमतों के तहत, कंपनी के छह मॉडलों की कीमतों में कटौती सेडान ES 300h पर 1.47 लाख रुपये से लेकर फ्लैगशिप SUV LX 500d पर 20.8 लाख रुपये तक होगी।
5/5 Image Source : आधिकारिक वेबसाइट
लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आने से, यह हमारे मेहमानों के लिए खुशी की भावना पैदा करेगा और लेक्सस वाहनों की श्रृंखला का अनुभव करने के नए अवसर पैदा करेगा।