₹80,000 सालाना जमा करें और पाएं ₹21,69,712 का फंड, जानिए स्कीम का पूरा गणित

₹80,000 सालाना निवेश कर अगर आप मैच्योरिटी पर ₹21,69,712 का बड़ा फंड पाना चाहते हैं, तो पीपीएफ स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। लंबे समय तक नियमित निवेश और कंपाउंडिंग के दम पर छोटी-छोटी बचत कैसे एक बड़ा कॉर्पस बना सकती है, यही इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है।
1/5 Image Source : pixabay

2/5 Image Source : freepik
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार द्वारा समर्थित एक सुरक्षित, दीर्घकालिक और लोकप्रिय बचत योजना है। यह 15 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आकर्षक ब्याज (वर्तमान में 7.1%) और सुरक्षित रिटर्न प्रदान करता है। इसमें निवेश (धारा 80C), ब्याज और मैच्योरिटी राशि पूरी तरह से टैक्स-मुक्त होती है, जो इसे टैक्स बचत का बेहतरीन विकल्प बनाती है।
3/5 Image Source : INDIA TV
अगर आप ₹80,000 सालाना पीपीएफ अकाउंट में एक तय तारीख पर हर साल जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपके पास कुल ₹21,69,712 का फंड होगा। कैलकुलेशन के मुताबिक, इसमें आपके द्वारा निवेश किया कुल ₹ 12,00,000 रकम और इस पर ब्याज के तौर पर मिला ₹9,69,712 शामिल है।
4/5 Image Source : FREEPIK
पीपीएफ में सालाना मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये तक की राशि ही निवेश कर सकते हैं। यह लंबी अवधि में आपकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगी।
5/5 Image Source : PTI
PPF सरकार द्वारा प्रायोजित एक योजना है, और PPF खाते में जमा होने वाली पूरी राशि की गारंटी भारत सरकार देती है। पीपीएफ अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहीं एक जगह ही खोल सकते हैं।