अब देवरिया और सिवान में भी रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, आनंद विहार से जोगबनी-मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेनों को मिले नए स्टॉपेज

आनंद विहार और जोगबनी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 04007/04008, आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन अब देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी।

उत्तर प्रदेश के देवरिया और बिहार के सिवान जिले के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। भारतीय रेल ने आनंद विहार से जोगबनी और मुजफ्फरपुर तक चलाई जा रही दो स्पेशल ट्रेनों को देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज देने की घोषणा की है। आनंद विहार और जोगबनी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 04007/04008, आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन अब देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी। इसके अलावा, आनंद विहार और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 04027/04028, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन भी अब देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
1/5 Image Source : facebook.com/sanjeevguptadeoria facebook.com/siwan.bihar.in
उत्तर प्रदेश के देवरिया और बिहार के सिवान जिले के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। भारतीय रेल ने आनंद विहार से जोगबनी और मुजफ्फरपुर तक चलाई जा रही दो स्पेशल ट्रेनों को देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज देने की घोषणा की है। आनंद विहार और जोगबनी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 04007/04008, आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन अब देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी। इसके अलावा, आनंद विहार और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 04027/04028, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन भी अब देवरिया सदर और सिवान रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
2/5 Image Source : Southern Railway
ट्रेन नंबर- 04007, जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सुबह 08.10 बजे सिवान जंक्शन आएगी और 08.15 बजे प्रस्थान करेगी। यही स्पेशल ट्रेन सुबह 09.20 बजे देवरिया सदर आएगी और 09.25 बजे प्रस्थान करेगी।
3/5 Image Source : Southern Railway
ट्रेन नंबर- 04008, आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन रात 23.25 बजे देवरिया सदर आएगी और 23.30 बजे प्रस्थान करेगी। ये स्पेशल ट्रेन रात 00.35 बजे सिवान जंक्शन आएगी और 00.40 बजे प्रस्थान करेगी।
4/5 Image Source : Southern Railway
ट्रेन नंबर- 04027, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सुबह 10.45 बजे सिवान जंक्शन आएगी और 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। ये स्पेशल ट्रेन सुबह 11.50 बजे देवरिया सदर आएगी और 11.55 बजे प्रस्थान करेगी।
5/5 Image Source : Konkan Railway
ट्रेन नंबर- 04028, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन रात 23.10 बजे देवरिया सदर आएगी और 23.15 बजे प्रस्थान करेगी। यही स्पेशल ट्रेन रात 00.15 बजे सिवान आएगी और 00.20 बजे प्रस्थान करेगी।