सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को दूसरी तिमाही में ₹30,106 करोड़ का मुनाफा, 3 गुना हुआ इंडियन ऑयल का प्रॉफिट

कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन में मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भंडारण लाभ की अहम भूमिका रही।

देश की 3 प्रमुख सरकारी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) में कुल 30,106 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। इन 3 कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा दर्ज किया गया शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 68.3 प्रतिशत ज्यादा है।
1/5 Image Source : pti

2/5 Image Source : afp
कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन में मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भंडारण लाभ की अहम भूमिका रही। हालांकि, पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर हो रहे नुकसान और एलपीजी सब्सिडी की बढ़ती बकाया राशि ने कंपनियों की चिंता बढ़ा रखी है। तीनों कंपनियों का सितंबर तिमाही का कुल मुनाफा बीते वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले काफी ज्यादा रहा। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों को कुल मिलाकर लगभग 18,150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस तरह दूसरी तिमाही में कंपनियों ने जोरदार वापसी की है।
3/5 Image Source : pti
खास बात ये है कि दूसरी तिमाही का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 में तीनों कंपनियों के कुल 77,281 करोड़ रुपये के मुनाफे का लगभग 39 प्रतिशत है। तीनों कंपनियों के प्रदर्शन में इंडियन ऑयल सबसे आगे रही। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का अबतक का सबसे ज्यादा एकल शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही के 7610 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 3 गुना है। ये कंपनी के पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के 36,802 करोड़ रुपये के मुनाफे का लगभग 59 प्रतिशत है।
4/5 Image Source : pti
वहीं दूसरी ओर, भारत पेट्रोलियम का एकल शुद्ध लाभ 22.5 प्रतिशत घटकर 4993 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का मुनाफा 9 प्रतिशत कम होकर 3483 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में इन दोनों कंपनियों का मुनाफा काफी ज्यादा था। कंपनियों के मुनाफे में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार रहा।
5/5 Image Source : Hindustan Petroleum
हिंदुस्तान पेट्रोलियम को सितंबर तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने पर 32.15 डॉलर प्रति बैरल की कमाई हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 8.80 डॉलर थी। इसी तरह भारत पेट्रोलियम का रिफाइनिंग मार्जिन 10.78 डॉलर से बढ़कर 32.53 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।