Chanakya Niti: आपकी तरक्की की दुश्मन हैं ये चार आदतें, कहीं आप भी तो नहीं इनका शिकार

Published : Aug 15, 2025 10:07 pm IST, Updated : Aug 15, 2025 10:07 pm IST
  • Image Source : Instagram/chanakyamotivation

    आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए कई शिक्षाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि किन आदतों की वजह से व्यक्ति अपना ही नुक्सान कर सकता है। ये आदतें आपकी तरक्की की दुश्मन होती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।

  • Image Source : Freepik

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, बिना मांगे कभी भी किसी को सलाह नहीं देनी चाहिए। आपमें भी अगर ये आदत है तो मुंह के सामने भले ही लोग आपकी बात सुन लें पीठ पीछे आपकी बुराई ही करते हैं। बिना मांगे सलाह देने वालों में एक तरह का उतावलापन भी देखा जाता है जो उनको समाज और करियर के क्षेत्र में नीचे की ओर धकेलता है। इसलिए यह आदत आपको बदल देनी चाहिए।

  • Image Source : Freepik

    अगर आप बस अपनी ही बड़ाई करते रहते हैं खुद से बेहद किसी को नहीं समझते हैं, तो आचार्य चाणक्य के अनुसार ये आपकी समझदारी नहीं मुर्खता है। हमेशा अपने बड़ाई करने वाले लोगों से कोई नजदीकी नहीं बनाता। ऐसे लोगों पर अन्य लोग विश्वास भी नहीं करते और इनकी सहायता के लिए भी लोग आगे नहीं आते। इसकी वजह से उन्नति प्राप्त करने में इनको दिक्कतें आ सकती हैं।

  • Image Source : Freepik

    जो लोग खुद को बहुत ज्ञान मानते हैं और दूसरों को कम आंकते हैं उन्हें भी आसानी से उन्नति नहीं मिलती। ऐसे लोगों की एक अलग ही दुनिया होती है, जिसमें वो उन्हीं लोगों को आने देते हैं जो इन्हें ज्ञानी मानते हों। अपने ज्ञान का बखाने करने की आदत को भी आचार्य चाणक्य गलत मानते हैं।

  • Image Source : Freepik

    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दूसरों का अपमान या आलोचना करने की आदत भी अच्छी नहीं होती। दूसरों का अपमान करने का गुण आपको दुनिया की नजरों में गिरा सकता है। यह बुराई आपकी उन्नति में बहुत बड़ी बाधक बन सकती है।