दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल हुए देश के ये 2 एयरपोर्ट, लिस्ट में दिल्ली और बेंगलुरू का नाम नहीं

दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में देश के दो नए एयरपोर्ट्स के नाम शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में बेंगलुरू एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट और मुंबई एयरपोर्ट जैसे एयरपोर्ट्स के नाम शामिल नहीं हैं। Prix Versailles की ताजा लिस्ट में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जगह दी गई है। Prix Versailles की दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हुए इन दोनों भारतीय एयरपोर्ट्स को अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ऑपरेट करती है।
1/6 Image Source : https://x.com/himantabiswa

2/6 Image Source : india tv
पेरिस में होने वाला प्रिक्स वर्साय (Prix Versailles) अवॉर्ड दुनिया के प्रमुख सालाना आर्किटेक्चर और डिजाइन अवॉर्ड्स में से एक है। प्रिक्स वर्साय नए बने एयरपोर्ट्स और टर्मिनल्स को उनके मॉडर्न और अनोखे आर्किटेक्चर के लिए सम्मानित करता है। ये अवॉर्ड डिजाइन, सस्टेनेबिलिटी और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई प्लानिंग को मान्यता देता है।
3/6 Image Source : https://x.com/himantabiswa
नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट्स के साथ 5 और इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें कंबोडिया का कंडल स्टुएंग एयरपोर्ट, चीन का ग्वांगझू एयरपोर्ट, जर्मनी का फ्रैंकफर्ट एम मेन एयरपोर्ट और अमेरिका के पिट्सबर्ग और सैन डिएगो एयरपोर्ट्स शामिल हैं।
4/6 Image Source : india tv
अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को कमल (लोटस) से प्रेरित अनोखे आर्किटेक्चर, भविष्यवादी डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कला और कार्यक्षमता के बेहतरीन तालमेल के लिए पहचाना गया। इसने एक ऐसा वर्ल्ड-क्लास गेटवे बनाया है जो एक आधुनिक ग्लोबल इकोनॉमी के तौर पर भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है।
5/6 Image Source : https://x.com/himantabiswa
बयान के अनुसार, गुवाहाटी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बांस पर आधारित डिजाइन के लिए मान्यता दी गई, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता को दर्शाता है। AAHL के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम एयरपोर्ट्स को लोगों और क्षेत्रों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण माध्यम के तौर पर देखते हैं। प्रिक्स वर्साय द्वारा इन दो एयरपोर्ट्स को मान्यता मिलना हमारे उस फोकस को सही साबित करता है जिसके तहत हम ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं जो आर्किटेक्चर की उत्कृष्टता के साथ-साथ कार्यक्षमता, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल दक्षता के मामले में भी बेहतरीन है।"
6/6 Image Source : india tv
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर, 2025 को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशन्स की शुरुआत 25 दिसंबर, 2025 को हुई थी। पीएम मोदी ने पिछले ही साल 20 दिसंबर को गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया था।