Vande Bharat News: वैष्णो देवी के लिए चलाई जाएगी नई वंदे भारत ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग्स

पंजाब के अमृतसर और जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाने इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब के लोगों को काफी फायदा होगा और वे आसानी से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को अपने कर्नाटक दौरे पर 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम मोदी रविवार को मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक और वंदे भारत की सौगात देने जा रहे हैं। ये नई ट्रेन 10 अगस्त को उद्घाटन के बाद 11 अगस्त से नियमित सेवाएं शुरू कर देगी। यहां हम पंजाब के अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन के पूरा रूट और टाइमिंग्स के बारे में जानेंगे।
1/5 Image Source : PTI

2/5 Image Source : PTI
अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाने ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे, जिनमें 7 डिब्बे एसी चेयर कार और 1 डिब्बा एग्जीक्यूटिव क्लास का होगा।
3/5 Image Source : PTI
अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा में जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और ब्यास रेलवे स्टेशनों पर 2-2 मिनट के लिए रुकेगी।
4/5 Image Source : PTI
ट्रेन नंबर- 26406, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से अमृतसर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर रोजाना सुबह 06.40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान करेगी और सुबह 08.05 बजे जम्मू तवी, 09.30 बजे पठानकोट कैंट, 11.03 बजे जालंधर सिटी, 11.28 बजे ब्यास और दोपहर 12.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
5/5 Image Source : PTI
वापसी में, ट्रेन नंबर- 26405, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को छोड़कर रोजाना शाम 16.25 बजे अमृतसर से प्रस्थान करेगी और 17.03 बजे ब्यास, 17.33 बजे जालंधर सिटी, 17.03 बजे पठानकोट कैंट, 20.28 बजे जम्मू तवी और 22.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।