युवराज की रिटायरमेंट पार्टी में रवीना, फरहान, शिबानी सहित इन सितारों का जमावड़ा, नीता अंबानी भी पहुंचीं
भारत के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया। युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हाल ही में मुंबई में अपनी रिटायरमेंट पार्टी होस्ट की।
