बिना शादी के बनना चाहती है मां, स्टारडम हासिल करने में हुई नाकाम, कभी फ्लॉप फिल्म में किया था धांसू आइटम नंबर

फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों को आसानी से काम मिल जाता है और वे मशहूर हो जाती हैं। हालांकि, कुछ अभिनेत्रियों को काम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और वे लाइमलाइट में बने रहने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। लेकिन, एक ऐसी हसीना भी है जिसे काम तो मिल रहा है, पर वह अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अब इस एक्ट्रेस ने बिना शादी के मां बनाने की इच्छा जताई है।
1/7 Image Source : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों को आसानी से काम मिल जाता है और वे मशहूर हो जाती हैं। हालांकि, कुछ अभिनेत्रियों को काम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और वे लाइमलाइट में बने रहने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। लेकिन, एक ऐसी हसीना भी है जिसे काम तो मिल रहा है, पर वह अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अब इस एक्ट्रेस ने बिना शादी के मां बनाने की इच्छा जताई है।
2/7 Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं बिग बॉस फेम एडिन रोज की, जिनका जन्म 20 अगस्त 1998 को दुबई में हुआ था। उनकी मां कर्नाटक से हैं और उनका परिवार तमिलनाडु से है। एडिन ने 20 साल की उम्र में ALT Balaji की एडल्ट वेब सीरीज 'गंदी बात' में काम किया था। इसके बाद, वह 'गुड गर्ल-ब्राइड नाइट' में भी नजर आईं। अभिनय के प्रति अपने जुनून को देखते हुए उन्होंने नया कदम उठाया और कुछ नया करने का सोचा।
3/7 Image Source : Instagram
तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद, एडिन को आखिरकार तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के साथ काम करने का मौका मिला। एडिन ने 'रावणसुर' में एक आइटम नंबर कर सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
4/7 Image Source : Instagram
पिछले साल एडिन रोज ने 'बिग बॉस 18' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी और खूब लोकप्रियता बटोरी थी। अब उन्होंने फिल्मीज्ञान को दिए अपने इंटरव्यू से सनसनी मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को अपना पति मान लिया है। एडिन रोज ने खुद को बच्चों का शौकीन बताया है। लेकिन, वह शादी नहीं करना चाहती हैं।
5/7 Image Source : Instagram
उन्होंने कहा, 'मुझे बच्चे चाहिए, लेकिन पति नहीं चाहिए। आज लड़का अच्छा है कौन जानता है कल वह मुझसे बिल्कुल भी प्यार न करे।' एडिन ने आगे कहा, 'मैंने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां कपल एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। फिर उन्होंने शादी कर ली। महिला मां बन गई और बच्चे में व्यस्त हो गई।'
6/7 Image Source : Instagram
एक्ट्रेस ने यह भी कहा, 'इस बीच, उसका पति उसे धोखा दे रहा है। ऐसी चीजें लेकर कौन घूमेगा?' उन्होंने आगे बताया कि वह अपने एग्स फ्रीज करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना शादी के बच्चा चाहती हैं। लेकिन, कुछ लोगों ने उन्हें कहा कि पहले शादी करो, फिर बच्चे पैदा करो। हर चीज के लिए एक तरीका होता है।
7/7 Image Source : Instagram
एडिन ने कहा, 'मुझे किससे शादी करनी चाहिए? मैं जिस आदमी से शादी करूंगी, उसे कहां ढूंढूंगी? यह जरूरी नहीं है कि पति अच्छा ही निकले।'