कमजोर दिल वाले न देखें प्राइम वीडियो की ये हॉरर-थ्रिलर, खौफनाक ट्विस्ट से कराएगा रूबरू

हॉरर फिल्मों को खास तौर पर साउथ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा में रहती है। अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस और अलौकिक थ्रिलर देखने के मूड में हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर सात जबरदस्त तेलुगु हॉरर फिल्में देख सकते हैं जो आपको खौफनाक ट्विस्ट से वाकिफ कराएगी।
1/8 Image Source : Insta/@uvcreationsofficial, @Saidharam
हॉरर फिल्मों को खास तौर पर साउथ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा में रहती है। अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस और अलौकिक थ्रिलर देखने के मूड में हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर सात जबरदस्त तेलुगु हॉरर फिल्में देख सकते हैं जो आपको खौफनाक ट्विस्ट से वाकिफ कराएगी।
2/8 Image Source : Instagram/@uvcreationsofficial
2018 में रिलीज हुई 'भागमथी' में एक आईएएस अधिकारी को एक हत्या की जांच के सिलसिले में भूतिया महल में भेजा दिया जाता है। एक ऐसी जगह जहां कभी रानी भागमथी का शासन था। उसकी बेचैन आत्मा लौट आती है, जिसका किरदार अनुष्का शेट्टी ने निभाया है।
3/8 Image Source : Instagram/@ottpandain
2022 में 'मसूदा' ने रिलीज होते तहलका मचा दिया था। इसमें दिखाया गया था कि नीलम अपनी बेटी नाजिया के साथ रहती है, जिसकी जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है जब एक दुष्ट आत्मा उसे सताने लगती है। डर के मारे नीलम अपने पड़ोसी गोपी कृष्ण से मदद मांगती है। उस काली शक्ति से लड़ने की उनकी लाख कोशिशें एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच जाती है।
4/8 Image Source : Instagram/@zeetelugu
'पिंडम' भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें एक परिवार अपने नए घर शिफ्ट होता है, जहां उन्हें परेशान करने वाली अलौकिक गतिविधियों का सामना करना पड़ता है। जब एक गूंगी और बहरी लड़की को भयानक घटनाओं का अनुभव होने लगता है तो वे एक आध्यात्मिक गुरु से मदद मांगती है। इस दौरान उन्हें उस आत्मा के पीछे के खौफनाक सच का पता चलता है।
5/8 Image Source : Instagram/@pickthemovies
साउथ की सबसे दमदार हॉरर फिल्मों में से एक 'एवारू' शायद ही कोई हो, जिसने नहीं देखी है। इसमें नैतिक रूप से भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को एक ऐसे मामले की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जिसमें एक महिला ने अपने बलात्कारी की हत्या कर दी थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है। कई भयावह मोड़ इस मामले के अलौकिक पहलू को उजागर करते हैं।
6/8 Image Source : Instagram/@saidharamtej
'विरुपाक्ष' में सुदूर गांव में लगातार हो रही रहस्यमयी मौत की कहानी को दिखाया गया है। नायक सुब्रमण्यम इन अंधेरी घटनाओं के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए एक खतरनाक खोज पर निकलता है। भयावह परिवेश और सस्पेंस से भरपूर कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है।
7/8 Image Source : Instagram/@sribalajivideo
2023 में रिलीज हुई धांसू हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'तंतीराम' की कहानी शादी के बाद बालचंद्रन के जीवन पर बेस्ड है जो बहुत खुशी से अपनी जिंदगी जी रहा था। लेकिन, जब उसके पीछे एक आत्मा पड़ जाती है तो उसका रहना मुश्किल हो जाता है। भारतीय लोककथाओं पर आधारित यह कहानी डर और रहस्य के खौफनाक सफर पर ले जाती है।
8/8 Image Source : Instagram/@colorscineplex
'निशब्दम' की कहानी एक गूंगी और बहरी लड़की के नजरिए से आगे बढ़ती है, जिसका किरदार अनुष्का शेट्टी ने दमदार तरीके से निभाया है। इसमें एक्टर आर माधवन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। यह फिल्म शुरू से अंत तक एक बेचैन करने वाला तनाव पैदा करती है कि आगे क्या और कब होगा।