आमिर खान ने किया ज्वाला गुट्टा की बेटी का नामकरण, दिया बेहद खास नाम, गोद में लेकर हुए भावुक

तमिल एक्टर विष्णु विशाल और उनकी पत्नी और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने इसी साल अप्रैल में अपनी नन्ही परी का वेलकम किया था। कपल की बेटी का जन्म 22 अप्रैल को हुआ था। अब विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।
1/9 Image Source : Instagram
तमिल एक्टर विष्णु विशाल और उनकी पत्नी और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने इसी साल अप्रैल में अपनी नन्ही परी का वेलकम किया था। कपल की बेटी का जन्म 22 अप्रैल को हुआ था। अब विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।
2/9 Image Source : Instagram
हाल ही में ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने हैदराबाद में अपनी बेटी की नामकरण सेरेमनी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी पहुंचे। सेरेमनी में पहुंचे आमिर खान ने ही कपल की बेटी का नामकरण किया और परिवार के साथ ढेरों तस्वीरें भी खिंचवाईं।
3/9 Image Source : Instagram
इस दौरान आमिर खान, ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की बेटी को गोद में लेकर उसे दुलारते भी दिखे और काफी इमोशनल भी नजर आए। ज्वाला गुट्टा ने इस सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और अपनी खुशी जाहिर की है।
4/9 Image Source : Instagram
इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में आमिर खान नजर आ रहे हैं, जहां कुछ में वह ज्वाला गुट्टा की नन्ही बेटी को दुलारते दिखे तो वहीं कुछ में काफी भावुक नजर आए। ऐसे में विष्णु विशाल ने उन्हें गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
5/9 Image Source : Instagram
ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी के नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए बेटी का नाम रिवील किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नन्ही परी का नाम 'मीरा' है और उसे ये नाम खुद सुपरस्टार आमिर खान ने दिया है।
6/9 Image Source : Instagram
उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारी 'मीरा', इससे ज्यादा और क्या मांगा सकता था!! आपके बिना यह जर्नी नामुमकिन थी आमिर। हम आपसे प्यार करते हैं। इस खूबसूरत नाम के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।'
7/9 Image Source : Instagram
वहीं विष्णु ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'हमारी मीरा को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं.. आमिर खान सर को बहुत-बहुत शुक्रिया जो हमारी बेटी के नामकरण के लिए हैदराबाद तक आए। मीरा अनकंडीशनल लव और शांति को रिप्रेजेंट करती है। आमिर सर के साथ ये सफर जादुई रहा है...'
8/9 Image Source : Instagram
बता दें, ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल 2021 में हैदराबाद में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले कपल ने दो साल एक-दूसरे को डेट किया था। विष्णु साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और ज्वाला गुट्टा स्टार बैडमिंटन प्लेयर हैं।
9/9 Image Source : Instagram
विष्णु विशाल आखिरी बार ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित 'लाल सलाम' में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत, विक्रांत, सेंथिल जैसे कलाकार अहम रोल में थे। अब एक्टर 'ओहो एंथन बेबी' में नजर आएंगे।