धुरंधर से पहले ही डब्बागोल हो गई थी आदित्य धर की ये फिल्म, सुनील शेट्टी निभाने वाले थे लीड रोल

धुरंधर के दोनों पार्ट्स बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर अब बॉलीवुड में सबसे चहेते डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं। आदित्य धर ने अब तक अपने करियर में 3 फिल्में बनाईं और तीनों ही सुपरहिट रही हैं। इतना ही नहीं पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का खिताब जीतने वाले आदित्य धर की धुरंधर से पहले एक फिल्म ऐसी भी है जो डब्बा गोल हो गई थी। इस फिल्म का नाम है 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और इसमें सुनील शेट्टी को बतौर हीरो कास्ट किया गया था। हालांकि बाद में इस फिल्म को नहीं बनाया जा सका और फिर धुरंधर में आदित्य धर ने कमाल ही कर दिया। बीते दिनों सुनील शेट्टी ने खुद ही फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की कहानी शेयर की थी।  (Image Source-Instagram@suniel.shetty, adityadharfilms)
1/6 Image Source : Image Source-Instagram@suniel.shetty, ad

2/6 Image Source : Instagram@adityadharfilms
लेहरेन रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में, शेट्टी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में कास्ट किया गया था। उन्हें 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' में कास्ट किया गया था, जिसे कई कारणों से बंद कर दिया गया था। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे, लेकिन आदित्य ने बजट की कमी और बदलते बाजार की स्थिति के कारण प्रोजेक्ट को रद्द करने का फैसला किया। (Image Source-Instagram@suniel.shetty, adityadharfilms)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@adityadhar
अभिनेता ने कहा, 'मुझे आदित्य की फिल्म 'अश्वत्थामा' में एक भूमिका निभानी थी। लेकिन फिर वह फिल्म बंद हो गई। सभी कलाकारों के साथ कॉन्ट्रेक्ट हो चुका था, सब कुछ तय हो गया था। लेकिन जब मैंने 'धुरंधर' देखी, तो मुझे लगा कि काश मैं भी इसका हिस्सा होता। हर कोई अक्षय खन्ना की फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए प्रशंसा कर रहा था, लेकिन मुझे लगा कि आदित्य और रणवीर सिंह उनसे कहीं बेहतर थे। दर्शक देख सकते हैं कि अक्षय का किरदार बखूबी गढ़ा गया है, शानदार है, बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहतरीन है, सब कुछ उनके पक्ष में है।' (Image Source-Instagram@suniel.shetty, adityadharfilms)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@suniel.shetty
लेकिन रणवीर में इनमें से कुछ भी नहीं है, फिर भी वो कमाल करते हैं। कैसे? क्योंकि उन्होंने अपना किरदार खुद गढ़ा है। अपने शरीर, अपने लुक और खासकर अपनी आंखों से। सुनील शेट्टी ने आदित्य धर की 'धुरंधर' के लिए उनके विजन की तारीफ की। बता दें कि आदित्य धर कमाल के राइटर भी हैं और डायरेक्शन में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। (Image Source-Instagram@suniel.shetty, adityadharfilms)
5/6 Image Source : Instagram@adityadharfilms)
आदित्य धर ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और यहीं पर आदित्य धर की दोस्ती यामी गौतम से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों के का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने प्यार से वेदाविद रखा है। (Image Source-Instagram@adityadharfilms)
6/6 Image Source : Instagram@adityadharfilms
अब आदित्य धर की धुरंधर 2 का तूफान उतरने लगा है। साथ ही अब उनकी अगली फिल्म का भी लोगों का इंतजार रहने वाला है। अब तक आदित्य की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। अब देखना होगा कि आदित्य धर अपने पिटारे से कौन सी कहानी के साथ दर्शकों के सामने आते हैं। (Image Source-Instagram@adityadharfilms)