बप्पा की भक्ति के रंग में रंगीं अफसाना खान, कपिल शर्मा के घर की गणपति पूजा, दर्शन करके दिल को मिला सुकून

सिंगर अफसाना खान हाल ही में अपने पति सजन शर्मा उर्फ साज के साथ कपिल शर्मा के घर गणपति पूजा में शामिल हुईं, जिसके कुछ खास पलों की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

पॉपुलर पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस 15' फेम अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अफसाना खान हाल ही में अपने पति साज के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति पूजा की। कपिल शर्मा के घर पर हुए गणपति पूजा उत्सव की तस्वीरें अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें लेकर अब वह चर्चा में हैं।
1/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
पॉपुलर पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस 15' फेम अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अफसाना खान हाल ही में अपने पति साज के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति पूजा की। कपिल शर्मा के घर पर हुए गणपति पूजा उत्सव की तस्वीरें अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें लेकर अब वह चर्चा में हैं।
2/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के साथ गणेशोत्सव की कुछ खास झलकियां अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पति सजन शर्मा उर्फ साज के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने गणपति पूजा को लेकर अपनी भावनाएं भी साझा कीं और बताया कि बप्पा के दर्शन करके उन्हें कितना सुकून मिला।
3/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
अफसाना खान ने गणपति उत्सव की झलकियां साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया! गणपति बप्पा सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, प्यार और सुख-समृद्धि लेकर आएं। हर घर में खुशहाली रहे, सभी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें और बप्पा का आशीर्वाद हमेशा सब पर बना रहे। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज का दिन और भी खास बन गया।'
4/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
'कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणेश चतुर्थी पर बहुत प्यार, खुशियां और खूब सारी मस्ती हुई। और मिक्का पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके दिल बहुत खुश हो गया। बहुत खूबसूरत शाम, बहुत सारी यादें और अपनों के साथ बिताया एक प्यारा दिन। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!'
5/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
अफसाना खान ने जैसे ही ये पोस्ट साझा किया, कुछ यूजर्स ने तो उनकी तारीफ की, लेकिन कुछ ने उन्हें हर बार की तरह इस बार भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई ने मुस्लिम होकर हिंदू त्योहार मनाने को लेकर उन्हें ट्रोल किया, हालांकि, कई से सिंगर को सपोर्ट भी मिल रहा है।
6/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
अफसाना खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें कहीं वह बप्पा का आशीर्वाद लेती दिखीं तो कहीं प्रसाद ग्रहण करती नजर आईं। उनके साथ उनके पति साज भी मौजूद रहे।
7/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
तस्वीरों में अफसाना खान और साज को कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ पोज देते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं कुछ जगहों पर वह भजन में भी भाग लेती दिखीं और ढोलक बजाती नजर आईं।
8/8 Image Source : Instagram/@itsafsanakhan
अफसाना खान इससे पहले भी अलग-अलग मंदिरों में पूजा करने जा चुकी हैं, जिसे लेकर वह अक्सर ट्रोल्स से घिर जाती हैं। लेकिन, अफसाना साफ कर चुकी हैं कि उन्हें लोगों के कमेंट्स से फर्क नहीं पड़ता, वो अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर ही जीना पसंद करती हैं।