माथे पर टीका लगाए, पारंपरिक परिधान पहने मंदिर पहुंचा सुपरस्टार, पहली बार दिखा छाती पर बना कुल देवी का टैटू

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार पिछले दिनों अपनी नई-नवेली सुपरकार को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने हाल ही में Chevrolet Corvette C8 Z06 रोडस्टर खरीदी। सुपरस्टार को अभिनय के साथ-साथ रेसिंग से भी खासा लगाव है और ये उनसे सोशल मीडिया हैंडल से भी साफ होता है। अब एक बार फिर अजित कुमार चर्चा में हैं और इस बार अपनी किसी फिल्म या रेसिंग को लेकर नहीं, बल्कि अपने छाती पर बने टैटू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार पिछले दिनों अपनी नई-नवेली सुपरकार को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने हाल ही में Chevrolet Corvette C8 Z06 रोडस्टर खरीदी। सुपरस्टार को अभिनय के साथ-साथ रेसिंग से भी खासा लगाव है और ये उनसे सोशल मीडिया हैंडल से भी साफ होता है। अब एक बार फिर अजित कुमार चर्चा में हैं और इस बार अपनी किसी फिल्म या रेसिंग को लेकर नहीं, बल्कि अपने छाती पर बने टैटू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
अजित कुमार हाल ही में अपनी पत्नी शालिनी और बेटे आद्विक के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले और पालक्कड में स्थित भगवतीअम्मन मंदिर में दर्शन किया, जिसकी झलक उनकी पत्नी शालिनी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
3/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
अजित की पत्नी शालिनी ने जैसे ही केरल के एक मंदिर में उनके दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, फैंस का ध्यान सुपरस्टार की छाती पर बने टैटू पर चला गया, जो वह पहली बार फ्लॉन्ट करते नजर आए। इससे पहले अजित ने कभी अपनी छाती पर बने इस टैटू की झलक नहीं दिखाई थी।
4/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
शालिनी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों की सीरीज में अजित, शालिनी और उनका बेटा आद्विक पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। जहां अजित कुमार और उनके बेटे मुंडू यानी धोती में नजर आ रहे हैं, वहीं शालिनी सूट में नजर आ रही हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
पहली तस्वीर में वह अजित के माथे पर टीका लगाती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि अगली तस्वीर में तीनों एक साथ बैठकर कैमरे के लिए पोज़ दे रहे हैं। इस तस्वीर में अजित के सीने पर बना टैटू भी देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये टैटू सुपरस्टार की कुल देवी भगवतीअम्मन का है।
6/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
उत्तुकुलंगरा भगवति मंदिर केरलके पालक्कड़ जिले के पेरुवेम्बा गांव में है, जहां अक्सर अजित अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए जाते हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@shaliniajithkumar2022
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित पिछली बार 'गुड बैड अग्ली' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एक गैंगस्टर कारोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ तृषा कृष्णन भी नजर आई थीं और अर्जुन दास भी इस फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस किया था और हाल ही में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।