योगेश की वजह से हुआ हंगामा, 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चौधरी और सुजैन की हुई लड़ाई, बोली- सुसाइड करने वाला था

लॉक अप 2 में आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच योगेश को लेकर खतरनाक लड़ाई देखने को मिली, जब 'एट रिस्क' कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन उनकी तरफ से मुकाबला करने आए। इस टास्क में आकांक्षा चौधरी को रिप्रेजेंट कर रही थीं। उनकी एक्स स्प्लिट्सविला को-कंटेस्टेंट सुजैन, जो कभी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। टास्क शुरू होने से पहले सुजैन ने आकांक्षा के साथ झगड़ा खत्म करने की कोशिश करते हुए कहा, 'एक बात समझ, देख यहां पर ना ईगो साइड रख, हेट साइड रख, ठीक है?'
1/7 Image Source : Instagram/@netflixindiareality
लॉक अप 2 में आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच योगेश को लेकर खतरनाक लड़ाई देखने को मिली, जब 'एट रिस्क' कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन उनकी तरफ से मुकाबला करने आए। इस टास्क में आकांक्षा चौधरी को रिप्रेजेंट कर रही थीं। उनकी एक्स स्प्लिट्सविला को-कंटेस्टेंट सुजैन, जो कभी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। टास्क शुरू होने से पहले सुजैन ने आकांक्षा के साथ झगड़ा खत्म करने की कोशिश करते हुए कहा, 'एक बात समझ, देख यहां पर ना ईगो साइड रख, हेट साइड रख, ठीक है?'
2/7 Image Source : Instagram/@netflixindiareality
'स्प्लिट्सविला' से जुड़े अपने झगड़े पर बात करते हुए, सुजैन ने अपनी गलती मानी और कहा, 'मैंने उस टाइम पे जो किया। अगर मैं एक लड़की की तरह सोचूं तो मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है, लेकिन एक दोस्त के तौर पर मैंने गलत किया है। मैं इसकी जिम्मेदारी ले रही हूं।' हालांकि, आकांक्षा को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने जवाब दिया, 'एक लड़की के तौर पर भी तूने गलत ही किया है।'
3/7 Image Source : Instagram/@netflixindiareality
जब बातचीत उनके 'स्प्लिट्सविला' वाले विवाद पर पहुंची तो आकांक्षा ने इस बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया और कहा, 'मैं यहां इस पर बात नहीं कर सकती।' इसके बजाय उन्होंने सुजैन से कहा कि वह टास्क पर ध्यान दें और जैसे चाहें वैसे गेम खेलें। हालांकि, सुजैन ने कहा कि 'लॉक अप 2' में आने के बाद आकांक्षा ने उनके बारे में बुरा-भला कहा था।
4/7 Image Source : Instagram/@netflixindiareality
इस आरोप का जवाब देते हुए आकांक्षा ने साफ किया कि उन्होंने बस इतना कहा था, 'तुझपे फेम चढ़ गया है' और माना कि शायद उनकी यह बात सही नहीं थी। सुजैन ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने बस उसी बात पर रिएक्ट किया था, जो उन्होंने घर के बाहर एक दर्शक के तौर पर देखी थी।
5/7 Image Source : Instagram/@netflix_in
जल्द ही बहस बढ़ गई और आकांक्षा ने कहा, 'अगर मुझ पर फेम का नशा चढ़ा होता तो मैं तुझसे भीख मांगकर यह न कहती कि मेरे जन्मदिन पर आ जा।' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनके झगड़े के बाद सुजैन ने कई पॉडकास्ट किए, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें 'स्लट-शेम' किया। आकांक्षा ने कहा कि वह पुरानी बातें भुलाकर 'लॉक अप 2' में आई थीं, लेकिन इस टकराव ने उन्हें एक बार फिर उसी विवाद में घसीट लिया।
6/7 Image Source : Instagram/@akankshachoudhary_official
सुजैन ने फिर सवाल किया कि आकांक्षा-योगेश को कैसे माफ कर सकती है, जबकि उसने दावा किया था कि उसने उसे दुख पहुंचाया और रुलाया। जवाब में आकांक्षा ने उसका बचाव करते हुए बताया कि उस समय वह किस इमोशनल परेशानी से गुजर रहा था। उसने कहा, 'तुझे नहीं पता वो सुसाइडल था? तुझे नहीं पता वो सोते-सोते उलटियां करता था गिल्ट में?'
7/7 Image Source : Instagram/@netflix_in
यह सब सुन सुजैन ने कहा कि उसे इन डिटेल्स के बारे में पता नहीं था तो आकांक्षा ने जवाब दिया, 'बिल्कुल तुझे कुछ नहीं पता था' और जोर देकर कहा कि सुजैन ने पूरी कहानी जाने बिना ही सिचुएशन का अंदाजा लगा लिया था।