सुपरस्टार पिता की लाडली जिसने अमिताभ बच्चन संग किया था डेब्यू, फिर भी नहीं चमकी किस्मत, बहन भी धाकड़ हीरोइन

फिल्मी दुनिया में स्टारकिड्स की एंट्री जितनी आसान है उतना ही मुश्किल है यहां अपनी स्टारडम को बरकार रखना। फिल्मी दुनिया के एक सुपरस्टार की लाडली ऐसी भी है जिसने अमिताभ बच्चन संग अपना डेब्यू किया था। धनुष ने भी इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का नाम था शमिताभ और ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि कमल हासन की लाडली बेटी अक्षरा हासन है। खास बात ये है कि अक्षरा से पहले ही उनकी बहन श्रुति हासन ने फिल्मी दुनिया में स्टारडम हासिल कर लिया है। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)
1/6 Image Source : Image Source-Instagram@aksharaa.haasan
फिल्मी दुनिया में स्टारकिड्स की एंट्री जितनी आसान है उतना ही मुश्किल है यहां अपनी स्टारडम को बरकार रखना। फिल्मी दुनिया के एक सुपरस्टार की लाडली ऐसी भी है जिसने अमिताभ बच्चन संग अपना डेब्यू किया था। धनुष ने भी इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का नाम था शमिताभ और ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि कमल हासन की लाडली बेटी अक्षरा हासन है। खास बात ये है कि अक्षरा से पहले ही उनकी बहन श्रुति हासन ने फिल्मी दुनिया में स्टारडम हासिल कर लिया है। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)
2/6 Image Source : Instagram@aksharaa.haasan
अक्षरा के पिता कमल हासन पहले ही फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं। कमल हासन को साउथ के साथ बॉलीवुड में भी एक धाकड़ एक्टर माना जाता है। कमल हासन की बेटी श्रुति भी ग्लैमर की दुनिया की स्टार हैं। अपने पिता और बहन की तरह अक्षरा भी फिल्मी दुनिया में एंट्री लेती हैं। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)
3/6 Image Source : Instagram@aksharaa.haasan
साल 2015 में अक्षरा ने अपनी पहली फिल्म शमिताभ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्षरा के साथ अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे सुपरस्टार नजर आए थे। फिल्म को डायरेक्टर आर बल्कि ने बनाया था और इसकी कहानी भी खुद ही लिखी थी। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)
4/6 Image Source : Instagram@aksharaa.haasan
हालांकि अक्षरा की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी जिसके बाद उनके लिए कम मौके मिले। अक्षरा ने इस फिल्म के बाद कुछ टीवी सीरीज में काम किया है। इसके साथ ही अक्षरा ने कई और खास फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें वो पहचान हासिल नहीं हो पाई जो उनकी बहन को हुई है। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)
5/6 Image Source : Instagram@aksharaa.haasan
अब तक अक्षरा ने 10 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर लिया है। साथ ही सिमुलाकरा नाम का प्रोजेक्ट अभी पाइपलाइन में है। ये फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। हालांकि इसको लेकर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)
6/6 Image Source : Instagram@aksharaa.haasan
अक्षरा के पिता कमल हासन भी सुपरस्टार हैं और साउथ समेत बॉलीवुड में कई सुपरहिट दे चुके हैं। अक्षरा ने एक्टिंग के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। फिल्मों में काम करने से पहले लंबे समय तक फिल्मों के सेट पर अपनी कला को धार देती रहीं। हालांकि अभी तक अक्षरा को वो मुकाम नहीं मिला है जिसकी वे तलाश कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अक्षरा की झोली में कोई ऐसा किरदार गिरे जो उन्हें पहचान दिलाए। (Image Source-Instagram@aksharaa.haasan)