'मुझे आदमियों से जलन होती है', इस गंभीर समस्या से परेशान हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल, आखिर क्यों कही ऐसी बात?

ट्विंकल खन्ना सिर्फ अपनी फिल्मों या सुपरस्टार परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेबाक सोच और सटीक शब्दों के लिए भी जानी जाती हैं। वो उन कुछ महिलाओं में से हैं जो अपने अनुभवों को छिपाने के बजाय खुलकर साझा करती हैं, चाहे बात मातृत्व की हो, रिश्तों की या फिर उस दौर की, जिसके बारे में ज्यादातर महिलाएं बात करने से कतराती हैं , मेनोपॉज। हाल ही में ट्विंकल ने अपने कॉलम में इस विषय पर बेहद ईमानदारी से लिखा। उन्होंने अपने लेख का नाम रखा, 'दर्द ए डिस्को और नया मेनोपॉज रीमिक्स।'
1/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
ट्विंकल खन्ना सिर्फ अपनी फिल्मों या सुपरस्टार परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेबाक सोच और सटीक शब्दों के लिए भी जानी जाती हैं। वो उन कुछ महिलाओं में से हैं जो अपने अनुभवों को छिपाने के बजाय खुलकर साझा करती हैं, चाहे बात मातृत्व की हो, रिश्तों की या फिर उस दौर की, जिसके बारे में ज्यादातर महिलाएं बात करने से कतराती हैं , मेनोपॉज। हाल ही में ट्विंकल ने अपने कॉलम में इस विषय पर बेहद ईमानदारी से लिखा। उन्होंने अपने लेख का नाम रखा, 'दर्द ए डिस्को और नया मेनोपॉज रीमिक्स।'
2/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
ट्विंकल लिखती हैं, 'मैं हमेशा सोचती थी कि पचास की उम्र का मतलब होगा अपने असली रूप को पाना। लेकिन हकीकत में ये वो दौर है जब हार्मोन्स मुझसे अलविदा कह देते हैं और मैं रात के तीन बजे पढ़ने का चश्मा ढूंढती हूं। ऐसा लगता है जैसे मेरे हार्मोन्स अपना बैग समेटकर किसी अनजान द्वीप की तरफ निकल गए हैं, और मैं ठंडी खिड़की से तारों भरे आसमान को देख रही हूं।'
3/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी का वह दौर है जब उनके हार्मोनल बदलावों के कारण पीरियड्स बंद हो जाते हैं। सुनने में भले यह राहत की बात लगे, लेकिन यह चरण आसान नहीं होता। यह दौर मूड स्विंग, नींद की कमी, हॉट फ्लैशेज और थकावट जैसी चुनौतियों से भरा होता है।
4/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
ट्विंकल अपने कॉलम में कहती हैं, 'मैं एक ही वक्त में थकी हुई भी हूं और एनर्जेटिक भी, सतर्क भी हूं और धुंधली भी। एक पल ठंड लगती है, अगले ही पल ऐसा लगता है जैसे कोई मेरे अंदर हीटिंग सिस्टम चालू कर गया हो।' ट्विंकल ने मेनोपाज की तुलना एक चोर से की है, 'यह सिर्फ आपकी तिजोरी नहीं खोलता, बल्कि अंदर रखा हर कीमती सामान लेकर भाग जाता है, आपकी नींद, आपकी शांति, आपकी चमक।'
5/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
वे आगे लिखती हैं कि इस दौरान शरीर कई बदलावों से गुजरता है, जैसे हड्डियों में दर्द, त्वचा का पतला होना और ठुड्डी पर नए बाल उग आना। फिर हंसते हुए लिखती हैं, 'कभी कभी मुझे उन पुरुषों से जलन होती है जिन्हें इन सब झंझटों से नहीं गुजरना पड़ता।'
6/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
ट्विंकल ने अपने कॉलम में लिखा, 'मैं नाम भूल जाती हूं, लोग, किताबें, फिल्में... लेकिन अगले दिन वे ऐसे लौट आते हैं जैसे रात भर कहीं कैंपिंग पर गए हों।' ट्विंकल लिखती हैं, 'मैं स्वभाव से फिक्सर हूं। अगर किसी और जन्म में होती तो किसी कार्टेल के लिए काम करती और बड़ी सफाई से सब संभाल लेती। अब बस मुझे अपने ही शरीर को दुरुस्त करना है।' उन्होंने लगभग 20 साल बाद वेटलिफ्टिंग शुरू की है और बताती हैं कि कैसे वह अब हर दिन अपने शरीर को मजबूत बनाने की कोशिश करती हैं।
7/7 Image Source : twinkle khanna/Instagram
अब ट्विंकल अपने खाने पीने की आदतों पर भी ध्यान देती हैं। फिटनेस मंत्र पर बात करते हुए ट्विंकल कहती हैं, 'अपनी किताब पर काम करते हुए मैं स्क्वैट, लंज और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करती हूं। मैं मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट, अश्वगंधा, ब्राह्मी, लायन्स मेन और प्रिमरोज ऑयल लेती हूं।अब मैं दोपहर और रात के खाने में टोस्टेड सैंडविच खाती हूं। सोया चकली, केले के चिप्स और मूंगफली की चिक्की की लालसा पहले जैसी नहीं रही। लेकिन हां, हर दो हफ्ते में मैं अपनी बेटी नितारा के साथ आइसक्रीम जरूर खाती हूं।'