अक्षय-सैफ से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर आजमाएंगे किस्मत, गूंजेगी 7 फिल्मों की धमक

सितंबर में सिनेमाघरों में बड़ा धमाका होने जा रहा है। 7 धमाकेदार फिल्में एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। कई सितारों की किस्मत का बॉक्स ऑफिस पर टेस्ट होगा।

फिल्म प्रेमियों के लिए सितंबर का महीना मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में हर जॉनर की फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और सुपरनैचुरल ड्रामा से सजी इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां लोकप्रिय ओटीटी सीरीज का सिनेमाई रूपांतरण दर्शकों को लुभाने आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी नई कहानियों के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं।
1/8 Image Source : kvn.productions, excelmovies/Instagram
फिल्म प्रेमियों के लिए सितंबर का महीना मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में हर जॉनर की फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और सुपरनैचुरल ड्रामा से सजी इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां लोकप्रिय ओटीटी सीरीज का सिनेमाई रूपांतरण दर्शकों को लुभाने आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी नई कहानियों के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं।
2/8 Image Source : taapsee pannu instagram
गांधारी: महीने की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार होने जा रही है। 3 सितंबर को तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'गांधारी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवाशीष मखिजा के निर्देशन और कनिका ढिल्लों के निर्माण में बनी इस फिल्म में छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, इशवाक सिंह और मीता वशिष्ठ जैसे सशक्त कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
3/8 Image Source : excelmovies/Instagram
मिर्जापुर द मूवी: इसके ठीक अगले दिन यानी 4 सितंबर को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और जितेंद्र कुमार का अभिनय देखने को मिलेगा।
4/8 Image Source : arshad_warsi/Instagram
जीवन बीमा योजना: 4 सितंबर को ही अरशद वारसी और संजीदा शेख की डार्क कॉमेडी थ्रिलर 'जीवन बीमा योजना' भी दस्तक दे रही है। अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे।
5/8 Image Source : kvn.productions/Instagram
हैवान: 11 सितंबर को दर्शकों के लिए एक बेहद खास साइकोलॉजिकल क्राइम एक्शन थ्रिलर 'हैवान' रिलीज होने जा रही है। दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ नजर आएगी। इसमें सैफ अली खान एक दृष्टिहीन व्यक्ति की अनूठी भूमिका निभा रहे हैं।
6/8 Image Source : Kareena Kapoor Instagram
दायरा: सितंबर के मध्य में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 18 सितंबर को मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा 'दायरा' रिलीज होगी, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। पृथ्वीराज इस फिल्म में एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाई देंगे।
7/8 Image Source : Press Kit
वाइब: इसी दिन कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' भी सिनेमाघरों में उतरेगी। 'मडगांव एक्सप्रेस' की सफलता के बाद बतौर निर्देशक यह कुणाल की दूसरी फिल्म है, जिसमें वह खुद अभिनय करने के साथ-साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
8/8 Image Source : IMDb
द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट: सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह यानी 25 सितंबर को 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' रिलीज होगी। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म एक सुपरनैचुरल माइथोलॉजी थ्रिलर है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और श्वेता तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक इस अनूठी कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।