साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, सादगी ने बढ़ाई एक्ट्रेस की खूबसूरती, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

आलिया भट्ट अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अब एक्ट्रेस ने साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आलिया अपने लुक से ज्यादा फैंस के बीच सादगी और सिंपल मेकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस के देसी और स्टाइलिश अंदाज से नजरें हटा पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।
1/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अब एक्ट्रेस ने साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आलिया अपने लुक से ज्यादा फैंस के बीच सादगी और सिंपल मेकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस के देसी और स्टाइलिश अंदाज से नजरें हटा पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।
2/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
प्रियंका कपाड़िया द्वारा स्टाइल किया गया आलिया भट्ट का यह एलिगेंट और मॉडर्न लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। फैंस ने उनकी पोस्ट पर तारीफों की झड़ी लगा दी। हालांकि, इस बार उनका सॉफ्ट, एलिगेंट और मिनिमल मेकअप सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे और उनकी तुलना स्वर्ग की अप्सरा से कर रहे हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
चेन्नई के इवेंट के लिए आलिया ने 'Jadon' लेबल की एक फ्रेश सेज ग्रीन साड़ी पहनी, जिसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने स्टाइल किया था। ऑर्गेंजा की इस साड़ी की हल्की कढ़ाई ने इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया, जिस पर हरे रंग के बड़े-बड़े फूलों वाली कढ़ाई और पतला बॉर्डर है। इस साड़ी में आलिया भट्ट की सादगी देख आप भी उनके फैन हो जाएगे।
4/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट की साड़ी को क्लासिक अंदाज में स्टाइल किया गया है, जिसमें परफेक्ट प्लेट्स और खूबसूरत सा लहराता हुआ पल्लू उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने इस ड्रेप के साथ मैचिंग रंग का स्लीवलेस सिल्क ब्लाउज पहना था, लेकिन जिस चीज ने इस आउटफिट को सचमुच खास बना दिया, वह थी उनकी ज्वेलरी।
5/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने 'मोक्ष' का एक बेहद खूबसूरत कुंदन चोकर चुना, जिसमें कीमती रत्न और हीरे जड़े थे। इसी वजह से उनका लुक शाही लग रहा है। सोने की इयररिंग और बाकी एक्सेसरीज ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए, जहां एक तरफ साड़ी की खूबसूरती निखरकर सामने आई तो वहीं दूसरी तरफ इन एक्सेसरीज ने भी उनकी सुंदरता बढ़ा दिया।
6/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट का मेकअप उनके सिग्नेचर स्टाइल के हिसाब से बहुत ही अच्छा लग रहा था। आंखों और होठों पर हल्के गुलाबी रंग के शेड्स, हाइलाइटर का हल्का सा टच और न्यूड लिप्स उनके लुक के अनुसार एक दम परफेक्ट लग रहा है, जो उनके लुक को और ग्रेसफुल बनाता है। वहीं, इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने अपने बालों को बीच से पार्टिंग करके हल्के वेव्स में खुला रखा। ऐसे में फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी पोस्ट पर तारीफों की बाढ़ आ गई।
7/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट का 2026 का वर्क फ्रंट बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स से भरा हुआ है। वह YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं, जो 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपने पति रणबीर कपूर और एक्टर विक्की कौशल के साथ दिखाई देने वाली हैं।