प्रोड्यूसर के पैसों पर ऐश करने वाली एक्ट्रेसेस को अमीषा पटेल ने घेरा, भारी-भरकम खर्च पर किया तंज

अमीषा पटेल ने फिल्मों के दौरान एक्ट्रेसेस के साथ रहने वाली बड़ी टीम और उनके बड़े-बड़े खर्चों पर खुलकर बात की और 'आज की' अभिनेत्रियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ये भी कहा कि अब की कई एक्ट्रेसेस को लेकर भ्रम में रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। अमीषा कई बार आज के दौर की अभिनेत्रियों पर तंज कर चुकी हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पिछले दिनों उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने उन नई अभिनेत्रियों को निशाने पर लिया था जो खुद को 'सुपरस्टार' और 'नंबर 1' कहलाना पसंद करती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने मौजूदा समय की एक्ट्रेसेस को निशाने पर लिया और कहा कि उन्हें 'स्टारडम का भ्रम है।'
1/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। अमीषा कई बार आज के दौर की अभिनेत्रियों पर तंज कर चुकी हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पिछले दिनों उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने उन नई अभिनेत्रियों को निशाने पर लिया था जो खुद को 'सुपरस्टार' और 'नंबर 1' कहलाना पसंद करती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने मौजूदा समय की एक्ट्रेसेस को निशाने पर लिया और कहा कि उन्हें 'स्टारडम का भ्रम है।'
2/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर X (पहले ट्विटर) पर सवाल-जवाब सेशन के जरिए अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।
3/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
इसी दौरान एक यूजर ने अमीषा से मौजूदा समय की अभिनेत्रियों और उनकी भारी-भरकम टीम को लेकर सवाल किया। यूजर ने पूछा कि वह आजकल के एक्टर्स की बड़ी टीम और प्रोड्यूसर्स पर उनकी टीम के बढ़ते खर्च को लेकर सवाल किया। इस पर अमीषा ने एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कई बार तो फिल्म प्रमोशन के दौरान इन एक्टर्स की टीम का खर्च फिल्म की ओपनिंग-डे की कमाई से भी ज्यादा हो जाता है।
4/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
अमीषा से यूजर ने पूछा- 'मैम, आप उन कई स्टार्स के बारे में क्या सोचती हैं जो अपनी शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर के खर्च पर अपने साथ बहुत सारे लोगों (एक्स्ट्रा एंटूरेज) को ले जाते हैं? क्या ऐसा करना सही है?'
5/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
जवाब में अमीषा कहती हैं- 'कई अभिनेत्रियों को अपने स्टारडम को लेकर भ्रम है। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनके साथ रहने वाली टीम (जिसका खर्च प्रोड्यूसर उठाते हैं) का आकार फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी बड़ा होता है। उम्मीद है कि अपनी आम जिंदगी में भी उनके साथ ऐसी ही टीम रहती होगी, भले ही उसका खर्च उठाने के लिए कोई प्रोड्यूसर न हो।'
6/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
इसी दौरान एक यूजर ने अमीषा से उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर सवाल पूछ लिया और साथ ही ये भी पूछा कि क्या वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं। इस के जवाब में अमीषा ने कहा कि वह किसी भी एक के साथ एक फ्री फिल्म और 99 रुपये टिकट वाली फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। वह किसी बकवास फिल्म का हिस्सा बनने से बेहतर सालों में एक 'गदर' बनाना पसंद करेंगी।
7/7 Image Source : Instagram/@ameeshapatel9
बता दें, अमीषा पटेल आखिरी बार 'गदर 2' में नजर आई थीं, जो 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म में वह एक बार फिर सकीना की भूमिका में नजर आईं और उनके साथ सनी देओल तारा सिंह की भूमिका दोहराते दिखे। ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'गदरः एक प्रेम कथा' की सीक्वल है, जिसे दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला।