गजब खूबसूरत हैं अनन्या पांडे की चाची, 27 साल के रॉकस्टार बेटे की हैं मां, शाहरुख की फिटनेस के पीछे रहा है इनका हाथ

अनन्या पांडे न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अब वो अपनी एक्टिंग से भी छाप छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस के कजिन भाई अहान पांडे भी अब फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। आज उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। अहान पांडे की एक्टिंग की तारीफ के साथ ही उनके घरवालों की भी चर्चा शुरू हो गई है और खास तौर पर उनकी मां की।
1/8 Image Source : @ananyapanday @Deanne Panday/Instagram
अनन्या पांडे न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अब वो अपनी एक्टिंग से भी छाप छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस के कजिन भाई अहान पांडे भी अब फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। आज उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। अहान पांडे की एक्टिंग की तारीफ के साथ ही उनके घरवालों की भी चर्चा शुरू हो गई है और खास तौर पर उनकी मां की।
2/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
लोग अहान पांडे की लो प्रोफाइन मम्मी डियाने पांडे के बारे में जानना चाहते हैं, जो किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं हैं और अपनी फिटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। डियाने लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं, जबकि वो एक फिल्मी परिवार का हिस्सा हैं। आज हम आपको डियाने पांडे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
3/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
डियाने पांडे कहां कि रहने वाली हैं, क्या करती हैं, चंकी पांडे के भाई से उनका रिश्ता कैसे जुड़ा, इन सारे सवालों का जवाब आपको यहां मिलने वाला है। डियाने पांडे बॉलीवुड का फेमस नाम हैं, लाइमलाइट से दूर रहते हुए भी वो बॉलीवुड सितारों के बीच न सिर्फ काफी पॉपुलर हैं, बल्कि उनकी लाइफ में खास जगह रखती हैं। वो अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में रूल करती हैं।
4/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
डियाने पांडे जानी-मानी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। वो शाहरुख खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, जैसे कई सेलिब्रेटीज को पर्सनल फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं। इतना ही नहीं वो अपना फिटनेस सेंटर चलाती हैं, जहां योग, जुम्बा, पिलाटे, जिम और कार्डियो करने के लिए इंडस्ट्री के कई नामी सितारे पहुंचते हैं।
5/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट डियाने पांडे रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चाची लगती हैं। देखने में डियाने पांडे काफी खूबसूरत हैं और किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। 56 साल की उम्र में भी वो काफी फिट हैं। डियाने पांडे दो बच्चों की मां और एक बेबी बॉय रिवर की नानी बन चुकी हैं। वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ खास वक्त बिताती नजर आती हैं।
6/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
डियाने पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपनी बेटी अलाना पांडे, बेटे अहान पांडे और भतीजी अनन्या पांडे के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वो अपनी वेकेशन और सेलिब्रिटी पार्टीज की झलकियां भी साझा करती हैं। रही बात डियाने पांडे की फिटनेस की तो वो अपनी फिटनेस से मलाइका और नोरा जैसी एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ती हैं।
7/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
डियाने पांडे की शादी चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे से हुई है। दोनों की लव मैरिज हुई और इसके बाद दोनों अलाना पांडे और अहान पांडे के पेरेंट्स बने। अलाना पांडे भी मां की तरह ही खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, वहीं अहान पांडे ने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है और अब दमदार एक्टर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
8/8 Image Source : @Deanne Panday/Instagram
बता दें, डियाने पांडे भारतीय मूल की नहीं है। उनके माता-पिता विदेशी हैं। तीन दशक पहले 1994 में डियाने पांडे ने बिजनेसमैन चिक्की पांडे से शादी की थी। डियाने पांडे इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और उनके 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जहां वो अपनी अतरंगी दुनिया की झलक लोगों को दिखाती हैं।