अंशुला कपूर के हाथों में बंधे कलीरे, चूड़ा सेरेमनी में हुईं भावुक, भाई अर्जुन कपूर के गले लगते ही निकले आंसू

अंशुला कपूर 6 जुलाई को अपने मंगेतर रोहन ठक्कर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, जिससे पहले कपूर परिवार उनकी प्री-वेडिंग रस्मों में व्यस्त है। हाल ही में अंशुला ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह कहीं खुश तो कहीं भावुक दिखीं।

बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जिसके चलते इन दिनों कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है। माता की चौकी से अंशुला की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई और अब उनकी मेहंदी के बाद चूड़ा सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें अंशुला ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह कहीं खुश तो कहीं इमोशनल लग रही हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जिसके चलते इन दिनों कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है। माता की चौकी से अंशुला की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई और अब उनकी मेहंदी के बाद चूड़ा सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें अंशुला ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह कहीं खुश तो कहीं इमोशनल लग रही हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और ये उनकी तस्वीरों से साफ झलक रहा है। इससे पहले उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें पूरा कपूर परिवार साथ मिलकर हंसता-नाचता और जश्न मनाता नजर आया, वहीं हालिया तस्वीरों में कई भावुक पल भी देखने को मिले।
3/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें से कुछ में वह हंसती-खिलखिलाती दिखीं तो कई में वह भावुक दिखीं। अर्जुन कपूर और खुशी कपूर ने अंशुला के हाथों में कलीरे बांधे, जिसमें वह खिलखिलाती नजर आईं।
4/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
चूड़ा रस्म के बाद अंशुला ने पारंपरिक कलीरा रस्म भी निभाई, जिसमें वह उनकी बहनें खुशी, जाह्नवी और चचेरी बहन शनाया ने भी खुशी-खुशी इस रस्म में शामिल हुईं। अंशुला सभी के ऊपर कलीरे गिराती दिखीं। इन सभी के बीच ओरी भी बैठे दिखे।
5/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
जहां अर्जुन कपूर ने बड़े भाई की सारी रस्में निभाईं तो वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने बहन होने की रस्में निभाईं। इस दौरान सभी इन रस्मों को निभाते हुए खिलखिलाते और जश्न में डूबे नजर आए।
6/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला के लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी चूड़ा सेरेमनी में पेस्टल ग्रीन पटियाला सूट पहना था। हल्के मेकअप और चोटी के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं चूड़ा सेरेमनी में पूरा कपूर खानदान साथ-साथ नजर आया।
7/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
इससे पहले अंशुला ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसे उनकी दोनों बहनों खुशी और जाह्नवी ने उनके लिए प्लान किया था। अंशुला ने ही इस सरप्राइज के बारे में अपने पोस्ट के जरिए बताया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है, लेकिन ये नहीं पता था कि बहनों ने क्या प्लानिंग की है।