अनुपमा के सपने पर लगा ग्रहण! ड्रीम हाउस की जमीन बनी मुसीबत, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में एक और तूफान आने वाला है। प्रेम की जीत पक्की करने के लिए कॉम्पिटिशन हारने के बदले पैसे लेने से अनुपमा के इनकार करने पर वसुंधरा गुस्से में आ जाती है और अनुपमा का सपना तोड़ने का फैसला करती है। अपनी इज्जत को लेकर अनुपमा के कड़े रुख से आहत होकर वसुंधरा कसम खाती है कि अगर प्रेम का सपना पूरा नहीं हो सकता तो अनुपमा को भी अपना सपना पूरा नहीं करने दिया जाएगा।
1/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में एक और तूफान आने वाला है। प्रेम की जीत पक्की करने के लिए कॉम्पिटिशन हारने के बदले पैसे लेने से अनुपमा के इनकार करने पर वसुंधरा गुस्से में आ जाती है और अनुपमा का सपना तोड़ने का फैसला करती है। अपनी इज्जत को लेकर अनुपमा के कड़े रुख से आहत होकर वसुंधरा कसम खाती है कि अगर प्रेम का सपना पूरा नहीं हो सकता तो अनुपमा को भी अपना सपना पूरा नहीं करने दिया जाएगा।
2/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। वसुंधरा अनुपमा को कानूनी लड़ाई में फंसाकर एक नया वार करती है। वह यह अफवाह फैलाती है कि अनुपमा के सपनों के घर की जमीन धोखाधड़ी वाली है और उस पर कानूनी कार्रवाई का खतरा है। उसका प्लान साफ है भले ही अनुपमा कॉम्पिटिशन जीत जाए, लेकिन वह कभी भी अपना सपनों का घर पूरा न कर पाए।
3/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि वसुंधरा का मानना ​​है कि अगर प्रेम को हार का दुख सहना पड़ता है तो अनुपमा को भी नुकसान का दर्द सहना ही चाहिए। अनुपमा की जिंदगी में दोहरी मुसीबत आने वाली है। वसुंधरा की चालों से पहले ही परेशान अनुपमा को अपने कुकिंग कॉम्पिटिशन में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक अहम मोड़ तब आता है, जब उसके टेस्ट बड्स खराब हो जाते हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
टेस्ट बड्स खराब होने से वह परेशान हो जाती है कि वह खाना कैसे बनाएगी और जीतेगी कैसे। वसुंधरा के कानूनी जाल और फिनाले के दबाव के कारण अनुपमा को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या किस्मत कोई चमत्कार करेगी और अनुपमा को इन दोहरी मुश्किलों से बचाएगी?
5/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
कहानी में दूसरी ओर, यह देखने को मिलेगा कि अनुपमा रात भर वसुंधरा के ऑफर के बारे में सोचती है। वसुंधरा और गौतम शाह परिवार से मिलने जाते हैं। वसुंधरा को पूरा भरोसा है कि अनुपमा कॉम्पिटिशन हार जाएगी। वह अनुपमा को बिल्डर के पास ले जाकर बाकी पैसे देने का फैसला करती है। वसुंधरा अनुपमा से स्टाम्प पेपर पर साइन करने को कहती है, जिसमें लिखा हो कि वह जान-बूझकर कॉम्पिटिशन हार जाएगी। वह अनुपमा से रकम भी भरने को कहती है। अनुपमा स्टाम्प पेपर लेती है और उस पर नोट लिखती है। वसुंधरा खुश होती है कि अनुपमा ने उसका ऑफर मान लिया है।
6/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
अनुपमा स्टाम्प पेपर वापस कर देती है। पेपर पढ़कर वसुंधरा हैरान रह जाती है। वह पेपर के बारे में अनुपमा से सवाल करती है। अनुपमा कहती है कि उसने जवाब लिख दिया है। गौतम अनुपमा का लिखा हुआ जवाब पढ़ता है। शाह परिवार यह जानकर हैरान रह जाता है कि अनुपमा ने अपनी मर्जी से कॉम्पिटिशन हारने से इनकार कर दिया है। अनुपमा वसुंधरा से कहती है कि वह उसे और प्रेम को अपना आशीर्वाद दें।
7/7 Image Source : Instagram/@rupaliganguly
'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा कि पाखी परितोष से कहती है कि अनुपमा बेकार इंसान है। परितोष कहता है कि अनुपमा को पैसे से एलर्जी है। हसमुख अनुपमा के फैसले से खुश होता है। दूसरी ओर, परितोष अनुपमा से कहता है कि वह उसके दोस्त मंटू की भेजी हुई चीजें खाकर देखे। वह कहता है कि अगर अनुपमा को चीजें पसंद आईं तो मंटू अनुपमा के कैफे के साथ मिलकर काम करेगा। हसमुख और किंजल खाने की तारीफ करते हैं। अनुपमा को एहसास होता है कि उसकी स्वाद पहचानने की क्षमता चली गई है। वह टूट जाती है और सोचती है कि सब कुछ खत्म हो गया है।