असल जिंदगी में 4 बच्चों के पिता हैं 'धुरंधर के मेजर इकबाल', मिस इंडिया को दिया तलाक फिर बिन ब्याहे बने 2 बेटों के पिता

धुरंधर में मेजर इकबाल के किरदार में तारीफें बटोरने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल को लोगों ने खूब प्यार दिया है। मेजर इकबाल का किरदार धुरंधर 2 में काफी लोगों को गहराई से छुआ और उनके किरदार के प्रति सहानुभूति भी लोगों में देखने को मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में अर्जुन रामपाल 4 बच्चों के पिता हैं और उन्होंने पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं एक्ट्रेस-मॉडल से शादी की थी। हालांकि पूर्व मिस इंडिया से तलाक के बाद अर्जुन रामपाल को एक साउथ अफ्रीकन मॉडल से प्यार हुआ और साथ रहने लगे। इतना ही नहीं बिना शादी के ही अर्जुन रामपाल के इन मॉडल के साथ 2 बेटे भी हैं। आइये जानते हैं अर्जुन रामपाल की जिंदगी की कहानी। (Image Source-Instagram@rampal72)
1/6 Image Source : Instagram@rampal72

2/6 Image Source : Image Source-Instagram@rampal72
अर्जुन रामपाल का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था। यहां स्कूलिंग करने के बाद अर्जुन दिल्ली अपनी कॉलेज की पढ़ाई करने आ गए। यहां अर्जुन ने अर्थशास्त्र के विषय में दाखिला लिया और हिंदू कॉलेज में पढ़ने लगे। यहीं से उनकी ग्लैमर की दुनिया की पहचान खुली और एक दिन एक पार्टी में पहुंचे। जहां एक फैशन डिजाइनर रोहित बहल ने उनके लुक्स में कुछ देखा और उन्हें मॉडलिंग का ऑफर दिया। (Image Source-Instagram@rampal72)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@rampal72
इसके बाद अर्जुन का मॉडलिंग का सफर शुरू हो गया और 90 के दशक में उन्होंने खूब काम कर एक सुपरमॉडल की तरह अपनी पहचान बना ली। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद अर्जुन रामपाल ने 2001 में आई फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से अपने करियर की शुरुआत की। (Image Source-Instagram@rampal72)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@rampal72
लेकिन इससे पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया रहीं एक्ट्रेस और मॉडल महर जैसिया से शादी कर ली। दोनों की शादी के बाद 2 बेटियां भी हुईं और दोनों 2019 तक साथ रहे। साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया और अपनी जिंदगी के अलग-अलग रास्ते चुने। (Image Source-Instagram@rampal72)
5/6 Image Source : Image Source-Instagram@rampal72
इसके बाद अर्जुन रामपाल की मुलाकात साउथ अफ्रीका की मॉडल गेब्रिला डेमेट्रियाडास से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और बिना शादी के ही दोनों 2 बेटों के पेरेंट्स भी बन गए हैं। उनका पहला बेटा 2019 में पैदा हुआ था और दूसरा 2023 में। (Image Source-Instagram@rampal72)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@rampal72
अब अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई में रहते हैं और फिल्मी दुनिया में अपना जलवा दिखाते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी फिल्म धुरंधर 2 में भी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। इतना ही नहीं इस किरदार के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब प्यार मिल रहा है। (Image Source-Instagram@rampal72)