रोहित शेट्टी से पहले, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, एक ही गैंग से जुड़े हैं हमले के तार
Published : Feb 01, 2026 03:56 pm IST, Updated : Feb 01, 2026 03:59 pm IST
-
Image Source : Image Source-Instagram@honeysinghडायरेक्टर रोहित शेट्टी के जूहू इलाके स्थित बंगले के बाहर 4 राउंड की फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं। एक शुभम लोनकर आरजू विश्नोई नाम के फेसबुक पेज में SHUBHAM LONKAR AARZOO BHISHNOI HARI BOXER HARMAN shandu ने इस फायरिंग को स्वीकार किया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि सुधर जाओ नहीं बुरा हाल होगा। हालांकि रोहित शेट्टी पहले ऐसे सेलिब्रिटी नहीं हैं जिनको इस कुख्यात गैंग ने धमकाया है। इससे पहले सलमान के अलावा तमाम बॉलीवुड स्टार, पंजाबी सिंगर्स, कब्बडी प्लेयर्स जिनको टारगेट करने की धमकी लॉरेन्स गैंग द्वारा की जा चुकी है। लॉरेन्स गैंग में गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और दूसरे नाम शामिलग हैं। इससे पहले भी इस गैंग ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को धमकी दी है। जिसके बाद इनकी सुरक्षा बढानी पड़ी है। आइये जानते हैं पूरी लिस्ट। (Image Source-Instagram@honeysingh and kapilsharma)
- Image Source : Image Source-Instagram@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी: बॉलीवुड डायरेक्टर के घर के बाहर शनुवार देर रात फायरिंग हुई है। आरोपियों ने 4 राउंड गोली चलाई और भाग निकले। सोशल मीडिया पर आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है जो दोनों ही लॉरेन्स के खास मेंबर्स हैं। अब रोहित शेट्टी के घर के बाह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Image Source-Instagram@itsrohitshetty)
- Image Source : Image Source-Instagram@beingsalmankhan
सलमान खान: इससे पहले इस गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर भी फायरिंग की थी। साथ ही हत्या की साजिश भी रचाई थी। काले हिरण मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान लंबे समय से लॉरेन्स बिश्नोई के टारगेट पर हैं और इसके प्रयास भी हो चुके हैं। सलमान को गैलेक्सी के बाहर मरवाने की दो बार प्लानिंग की भी खबरें सामने आई थीं और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी हुई थी। (Image Source-Instagram@beingsalmankhan)
- Image Source : Image Source-Instagram@sidhu_moosewala
सिद्धू मुसेवाला: पंजाबी सिंगर सिद्दू मुसेवाला की हत्या भी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने साल 2022 में कराई थी। 29 मई 2022 को वे अपने गांव जवाहरके में थे जो पंजाब के मंसा जिले में पड़ता है, तभी एक एसयूवी में कुछ हथियार बंद लोगों ने फायरिंग की और वहीं मौके पर सिद्दू मूसेवाला की मौत हो गई थी। इस हत्या की जि्म्मेदारी लॉरेन्स और गोल्डी बराड़ ने ली थी। उस समय ये दोनों जब गैंगस्टर एक साथ काम करते थे। (Image Source-Instagram@sidhu_moosewala)
- Image Source : Image Source-Instagram@gippygrewal
गिप्पी ग्रेवाल: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर और एक्टर रुपिंदर सिंह यानी गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा घर के बाहर भी फायरिंग का मामला दर्ज किया गया था। लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। साथ ही सलमान खान के साथ गिप्पी की नजीदीकी को इस फायरिंग की वजह बताया था। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली गई थी। (Image Source-Instagram@gippygrewal)
- Image Source : Image Source-Instagram@apdhillon
एपी ढिल्लन: सिंगर एपी ढिल्लन के ऊपर भी ये गैंग फायरिंग करा चुकी है। बीते 2 साल पहले अगस्त 2024 में वेनकुवर स्थित घऱ के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में लॉरेंस की गैंग का एक सदस्य अभिजीत किंगारा गिरफ्तार भी हुआ था। (Image Source-Instagram@apdhillon)
- Image Source : Image Source-Instagram@sahaynandini
तेजी कहलोन: पिछले साल पंजाबी सिंगर तेजी कहलोन को रोहित गोदारा गैंग के लोगो ने मारा था, जिसमें रोहित ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेकर एंटी गैंग से मिलकर रहना इसकी वजह बताई थी। (Image Source-Instagram@sahaynandini)
- Image Source : Instagram@kapilsharma
कपिल शर्मा: कॉमेडी सुपरस्टार कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के बाहर जुलाई 2025 से लेकर अक्टूबर 2025 तक कनाडा में तीन बार फायरिंग। लॉरेंस गैंग ने ली थी और इसके पीछे की वजह सिखों पर कमेंट करने वाले एक खालिस्तानी एलिमेंट को गेस्ट बुलाने पर धमकी दी गई थी। (Image Source-Instagram@kapilsharma)
- Image Source : Image Source-Instagram@bpraak
बी प्राक: गैंगस्टर आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स का करीबी गैंगस्टर है उसने ऑडियो नोट भेजकर बी प्राक से 10 करोड़ रुपयों की मांग की थी। इसके साथ ही दिलनूर को भी ऐसी ही धमकी मिली थी। (Image Source-Instagram@bpraak)
- Image Source : Image Source-Instagram@dishapatani
दिशा पाटनी: पिछले साल सिंतबर में दिशा पाटनी के बरेली के घर के बाहर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने फायरिंग करवाई थी। इसी गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और इसके पीछे की वजह धार्मिक नेताओं के खिलाफ दिशा की बहन के कमेंट को बताया गया था। (Image Source-Instagram@dishapatani)
- Image Source : Image Source-Instagram@yoyohoneysingh
हनी सिंह: रैपर सिंगर हनी सिंह को भी गोल्डी बराड़ ऑडियो नोट देकर धमकी दे चुका है। जिसमें एक्सटॉर्शन न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी जांच की थी। (Image Source-Instagram@yoyohoneysingh)