खाना खाने पर एक्ट्रेस को होता था अफसोस, मुंह में ब्रश डालकर करती थी उल्टी, बताया कैसा था वजन बढ़ने का खौफ

'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सबसे सामने तान्या मित्तल और नीलम गिरि की पोल-पट्टी खोल दी और बताया कि कैसे दोनों आपस में अशनूर कौर को बॉडी शेम कर रही थीं। सलमान खान ने उन शब्दों का भी जिक्र किया, जिनका तान्या और नीलम ने अशनूर को बॉडीशेम करने के लिए इस्तेमाल किया था। ये सब सुनकर अशनूर की आंखों में आंसू आ गए।
1/6 Image Source : instagram/@ashnoorkaur
'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सबसे सामने तान्या मित्तल और नीलम गिरि की पोल-पट्टी खोल दी और बताया कि कैसे दोनों आपस में अशनूर कौर को बॉडी शेम कर रही थीं। सलमान खान ने उन शब्दों का भी जिक्र किया, जिनका तान्या और नीलम ने अशनूर को बॉडीशेम करने के लिए इस्तेमाल किया था। ये सब सुनकर अशनूर की आंखों में आंसू आ गए।
2/6 Image Source : instagram/@ashnoorkaur
अशनूर ने वीकेंड का वार के दौरान भी बढ़ते वजन को लेकर अपने स्ट्रगल के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे स्ट्रेस के चलते उनका वजन बढ़ने लगता है, जबकि उन्होंने 14 साल की उम्र से ही जंक खाना कम कर दिया था और वह अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रही हैं।
3/6 Image Source : instagram/@ashnoorkaur
अब वीकेंड का वार के बाद अशनूर कौर ने फिर अपने बढ़ते वजन को लेकर अपने संघर्ष के बारे में बात की। अशनूर ने अभिषेक से बात करते हुए बताया कि कैसे जब कभी वह जंक खा लेती थीं तो उनको इतना पछतावा होता था कि वह उल्टी कर देती थीं, ताकि इसका उनके शरीर पर असर ना हो।
4/6 Image Source : instagram/@ashnoorkaur
इस बारे में बात करते हुए अशनूर ने कहा- 'मैं जब बाहर जाती थी तो अपनी मनपसंद चीजें खा लेती थी, जंक टाइप। इसके बाद जब घर आती तो खूब गिल्ट होता। लगता इसका असर मेरे शरीर पर होगा। इसलिए घर में आकर वॉशरूम में जाती और मुंह में ब्रश डालकर उल्टी कर देती थी और फिर अगले दिन भी कुछ नहीं खाती थी।'
5/6 Image Source : instagram/@ashnoorkaur
बता दें, अशनूर कौर ने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर ही अपना करियर शुरू कर दिया था और शोभा सोमनाथ की, द एडवेंचर ऑफ हातिम, तुम साथ हो जब अपने, झांसी की रानी और साथ निभाना साथिया जैसे शोज में काम किया है। इन दिनों अशनूर बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं।
6/6 Image Source : instagram/@ashnoorkaur
बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी अशनूर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसके चलते हाल ही में अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने भी एक पोस्ट शेयर किया था और अभिषेक पर झूठ बोलने सहित कई अन्य आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने पोस्ट में अशनूर का भी जिक्र किया था और कहा था- 'घर के अंदर अभी भी अभिषेक 21 साल की लड़की (अशनूर कौर) के साथ इतिहास को दोहरा रहा है।'