बिपाशा ने खास अंदाज में मनाया बेटी का बर्थडे, वेकेशन पर की जमकर मस्ती, हर तस्वीर जीत रही दिल

बिपाशा बसु कभी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्क्रीन क्वीन के रूप में जानी जाती थीं, अब अपनी तीन साल की बेटी देवी के साथ मदरहुड के हर अनमोल पल को जी रही हैं। उनके जीवन का केंद्र अब परिवार है और देवी के आगमन के बाद से उनके दिनों में जो खुशियां आई हैं, वे उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में साफ दिखाई देती हैं। बिपाशा इस समय को सिर्फ जी नहीं रहीं, बल्कि हर छोटे-बड़े पल को कैमरे में कैद कर यादों का एक खूबसूरत खजाना बना रही हैं।
1/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
बिपाशा बसु कभी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्क्रीन क्वीन के रूप में जानी जाती थीं, अब अपनी तीन साल की बेटी देवी के साथ मदरहुड के हर अनमोल पल को जी रही हैं। उनके जीवन का केंद्र अब परिवार है और देवी के आगमन के बाद से उनके दिनों में जो खुशियां आई हैं, वे उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में साफ दिखाई देती हैं। बिपाशा इस समय को सिर्फ जी नहीं रहीं, बल्कि हर छोटे-बड़े पल को कैमरे में कैद कर यादों का एक खूबसूरत खजाना बना रही हैं।
2/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
हाल ही में बिपाशा ने अपनी बेटी की एक कैंडिड तस्वीरें साझा की, जो देखते ही देखते उनके इंस्टाग्राम पर छा गईं। तस्वीरें किसी वेकेशन की लग रही हैं, जहां पूरी फैमिली एक साथ मिलकर मस्ती करती नजर आ रही है। सामने आई तस्वीरों में बेटी देवी की झलकियों के साथ बिपाशा बसु का पूल लुक, करण सिंह ग्रोवर का बिपाशा के लिए प्यार और फैमिली बॉन्डिंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। हर तस्वीर में बिपाशा के चेहरे पर रौनक है और बेटी और पति के साथ बीत रहा खास वक्त काफी एंजॉय कर रही हैं।
3/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
इसके कुछ समय पहले ही बिपाशा ने देवी का एक बेहद प्यारा डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ थिरकती हुई दिखाई दे रही थी। यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया गया और देखते ही देखते लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में देवी की ऊर्जा देखने लायक थी, रंग-बिरंगे, आरामदायक कपड़े पहने वह संगीत की धुन पर घूमती-फिरती और अपनी शिक्षिका के कदमों की नकल करती नजर आती थीं। उनकी मासूमियत और खिलखिलाहट ने हर दर्शक के चेहरे पर मुस्कान ला दी। यह वही उम्र होती है जब बच्चे अपनी छोटी-छोटी हरकतों से घर में खुशियों का समंदर भर देते हैं, और बिपाशा अपने जीवन की इसी खूबसूरत लहर को पूरी शिद्दत से महसूस कर रही हैं।
4/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
सिर्फ यही नहीं, बिपाशा ने अपने आरामदायक 'वीकेंड रिचुअल्स' की झलक भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी। इन तस्वीरों में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ रिलैक्स करती दिखीं। तस्वीरों में फैमिली टाइम की गर्माहट नजर आती है, कभी बिपाशा और करण अपनी बेटी को गोद में लिए मुस्कुराते दिखाई देते हैं, तो कभी देवी खेलते-कूदते हुए अपने आसपास की दुनिया को जिज्ञासा से निहारती नजर आती हैं।
5/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
गौर करने वाली वाली बात है कि बेटी का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेशन काफी खास रहा है और इसकी हर झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बिपाशा की कई स्टाइलिश झलकियां भी इन तस्वीरों में देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने खास कैप्शन दिया, जिसमें लिखा है, 'फैनटास्टिक 3, बर्थडे गॉन राइट।'
6/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
वीकेंड के दौरान ली गई एक तस्वीर में देवी रंग-बिरंगे प्ले एरिया में छोटे स्लाइड पर खेलती दिखाई दीं। यह दृश्य बचपन की उन पलों को याद दिलाता है जहाँ हर खिलौना एक रोमांच होता है और हर खेल एक नई खोज। बिपाशा के लिए, देवी की ये छोटी-छोटी खुशियां ही अब जीवन का सबसे बड़ा उत्सव बन चुकी हैं।
7/7 Image Source : bipashabasu/Instagram
30 अप्रैल 2016 को जब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों में शादी की थी, तब इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना गया। छह साल बाद, नवंबर 2022 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने और देवी के जन्म ने उनके जीवन में नई रोशनी भर दी। माँ बनने के बाद से बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अपनी प्राथमिकताओं को परिवार और अपनी बेटी की परवरिश में समर्पित कर दिया है।