बॉलीवुड का वो स्टार, जिसने अपने पिता के नाम को बना लिया सरनेम, जानें क्यों लिया था फैसला

बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स की कमी नहीं है, जिन्होंने फिल्मों में एंट्री के लिए अपना नाम बदला है। कियारा आडवाणी, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, गोविंदा बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले या बाद में अपनी पहचान बदली है। किसी ने अपना नाम बदल लिया तो किसी ने सरनेम को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन, बॉलीवुड के एक परिवार ने एकदम अलग ही टर्न लिया और अपना सरनेम हमेशा के लिए बदल दिया।
1/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स की कमी नहीं है, जिन्होंने फिल्मों में एंट्री के लिए अपना नाम बदला है। कियारा आडवाणी, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, गोविंदा बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले या बाद में अपनी पहचान बदली है। किसी ने अपना नाम बदल लिया तो किसी ने सरनेम को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन, बॉलीवुड के एक परिवार ने एकदम अलग ही टर्न लिया और अपना सरनेम हमेशा के लिए बदल दिया।
2/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
ये स्टार कोई और नहीं बल्कि फिल्म मेकर राकेश रोशन और उनके सुपरस्टार बेटे ऋतिक रोशन हैं, जिनका असल सरनेम 'रोशन' नहीं है। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा, राकेश रोशन और ऋतिक रोशन का असल सरनेम रोशन नहीं बल्कि कुछ और ही है।
3/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन का असली सरनेम 'नागरथ' है। दरअसल, राकेश रोशन के पिता का नाम रोशनलाल नागरथ था, जो प्रसिद्ध संगीत निर्देशक थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को "निगाहें मिलाने को जी चाहता है" और "लागा चुनरी में दाग" जैसी कभी ना भूल पाने वाली धुनें दीं।
4/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
राकेश रोशन ने 'नागरथ' सरनेम के साथ आगे बढ़ने की जगह अपने पिता रोशनलाल का नाम अपने नाम के आगे सरनेम की जगह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और आगे जाकर उनके भाई राजेश, बेटे ऋतिक और अब अगली पीढ़ी यानी उनके पोते भी रोशन सरनेम का ही इस्तेमाल करते हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
राकेश रोशन के लिए यह सिर्फ एक नाम नहीं था, बल्कि अपने पिता को श्रद्धांजलि भी थी। इस सरनेम के साथ उन्होंनें अपने पिता की विरासत को सिनेमा की नई पीढ़ी तक ले जाने का एक तरीका बना लिया और आज इसी सरनेम से वह और उनका परिवार पहचाना जाता है।
6/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
राकेश रोशन के करियर की बात करें तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से पहले करीब पांच साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 1970 में 'घर घर की कहानी' से एक्टर के तौर पर डेब्यू किया, लेकिन कुछ ही सालों बाद उन्होंने डायरेक्शन में हाथ आजमाने का फैसला लिया और 1987 में 'खुदगर्ज' से निर्देशक के तौर पर अपनी जर्नी शुरू की।
7/7 Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
बतौर निर्देशक राकेश रोशन ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें 'करण अर्जुन', 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'कृष 3' और 'खून भरी मांग' जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने बेटे और सुपरस्टार ऋतिक रोशन की भी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' राकेश रोशन ने ही निर्देशित की थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी।