ये रिश्ता क्या कहलाता है का ये एक्टर, 'बॉर्डर 2' में बना पाकिस्तानी कर्नल, सनी देओल संग हुई जबरदस्त भिड़ंत, पहचाना क्या?

Published : Feb 06, 2026 04:16 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 04:16 pm IST
  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    'बॉर्डर 2' का क्रेज लोगों के बीच कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ फिल्म की बल्कि कास्ट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा और अहान शेट्टी के अलावा एक और एक्टर दिखाई दिया, जिसकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं।

  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में टीवी के मशहूर एक्टर अली हसन भी नजर आए थे, जो फिल्म में पाकिस्तानी कर्नल बने थे। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने के पहले वह टीवी जगत में अपना हुनर दिखा चुके हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर अली हसन जो हाल ही में ‘बॉर्डर 2' में नजर आए हैं। वह अपनी एक्टिंग को लेकर छाए हुए हैं।

  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    'बॉर्डर 2' में सनी देओल को जबरदस्त टक्कर देने वाला ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अली हसन हैं, जो फिल्म में पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट कर्नल जहीर हुसैन खान के किरादर में नजर आए थे। अली हसन का जन्म 11 सितंबर, 1972 को मुंबई में हुआ था। वह 'कर्मा' (2004), 'बस थोड़े से अनजाने' और 'कृष्णा कॉटेज' (2004) के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी शादी जुलाई 2007 से सबा से हुई है। उनके एक बच्चा है।

  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    अली हसन तुराबी, जिन्हें अली हसन के नाम से जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें स्टार प्लस के शो 'कहानी घर घर की' में आर्यन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने 'राजा की आएगी बारात', 'नागिन', 'स्टार वन हॉरर नाइट्स', 'वीर शिवाजी', 'महाभारत', 'सी आई डी', 'सुपरकॉप्स बनाम सुपरविलेन्स', 'सावधान इंडिया', 'सिंहासन बत्तीसी', 'सपने सुहाने लड़कपन के' जैसे शानदार भारतीय टेलीविजन शो में कई भूमिकाएं निभाई हैं।

  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    अली हसन ने नवंबर 2016 से दिसंबर 2022 तक स्टार प्लस के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिल्पा रायजादा के साथ अखिलेश गोयनका की भूमिका निभाई। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और फिर उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।

  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    अली हसन की आने वाली सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' एक इंटेंस ड्रामा है जो प्यार, धोखे और छिपी हुई इच्छाओं को दिखाती है। इमोशनल ट्विस्ट और उलझे हुए रिश्तों से भरी यह सीरीज जबरदस्त कहानी कहने का वादा करती है, जो 12 फरवरी को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

  • Image Source : Instagram/@reallihasan

    वैलेंटाइन वीक में आ रही यह सीरीज प्यार के गहरे पहलू को दिखाती है,जहां चाहत, ताकत और धोखा टकराते हैं। यह मालिनी, शौर्य और प्रताप की कहानी है, जो आकर्षण और कंट्रोल के एक खतरनाक लव ट्रायंगल में फंस जाते हैं, जहां हर फैसले के नतीजे होते हैं।